फिल्म 'ओरू अदार लव' के जिस सीन ने प्रिया प्रकाश वारियर को रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बना दिया वह एक अन्य आगामी फिल्म की सीन से चोरी की गई है। ऐसा दावा है अपकमिंग फिल्म 'किडू' के निर्माता साबू पीके का। प्रोड्यूजर ने सबूत के तौर पर दो क्लिप्स भी सोशल मीडिया पर डाले हैं।
जिस सीन ने प्रिया प्रकाश को रातों रात बना दिया इंटरनेट सेंसेशन, वह तो चोरी का निकला, देख लें सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपकमिंग मलयाली फिल्म 'किडू' के निर्देशक माजिद अबु पर आरोप लगे थे कि उन्होंने अपनी फिल्म में एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश और एक्टर रौशन अब्दुल पर फिल्माए गए चर्चित सीन को कॉपी किया है। हालांकि, अब फिल्म 'किडू' के निर्माता ने दावा किया है कि जिस सीन को लेकर विवाद उठा उसकी शूटिंग फिल्म 'ओरू अदार लव' के उस सीन से पहले हो चुकी है। लिहाजा, चोरी करने का आरोप फिल्म 'किडू' के सीन पर नहीं बल्कि फिल्म 'ओरू अदार लव' के सीन पर लगना चाहिए।
फिल्म 'किडू' के निर्माता साबू पीके ने फेसबुक पर ये दो क्लिप्स पोस्ट किए हैं-
(अगली स्लाइड में पढ़ें: सीन कॉपी होने के पीछे कहीं एडिटर का हाथ तो नहीं?)
गौरतलब है कि फिल्म 'किडू' और 'ओरू अदार लव' दोनों की ही एडिटिंग एक ही शख्स ने की है। अचु विजयन ने दोनों फिल्मों की एडिटिंग की है। फिल्म 'किडू' के निर्माता का दावा है कि अचु विजयन ने फिल्म 'किडू' की एडिटिंग पहले की। इस फिल्म का काम पूरा होने के बाद ही उन्होंने फिल्म 'ओरू अदार लव' का काम संभाला।
फिल्म 'किडू' के निर्माता साबू पीके ने कहा, 'मुझसे कई लोगों ने पूछा कि मैंने एक्शन क्यों नहीं लिया? मैं यह नहीं करना चाहता। हम इसे कोई बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहते।' उन्होंने कहा, 'दोनों फिल्मों के सीन में समानता हो सकती है। हमारी जिंदगी भी ऐसी ही है।'