{"_id":"5c3d786bbdec2273863308ef","slug":"priya-prakash-varrier-film-sridevi-bungalow-is-in-trouble-boney-kapoor-send-leagal-notice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर रिलीज होते ही कपूर खानदान को चुभी प्रिया प्रकाश की 'श्रीदेवी', बोनी ने लिया ये एक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ट्रेलर रिलीज होते ही कपूर खानदान को चुभी प्रिया प्रकाश की 'श्रीदेवी', बोनी ने लिया ये एक्शन
Tue, 15 Jan 2019 11:36 AM IST
Amit Saini
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Saini
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
priya prakash
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रिया प्रकाश ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बाद अब बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख दिया है । हाल ही में उनकी डेब्यू फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' का ट्रेलर रिलीज किया गया । ये ट्रेलर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । फिल्म के नाम और ट्रेलर को देख दर्शकों को ऐसा लगा कि ये श्रीदेवी की जिंदगी पर आधारित है ।
priya prakash
फिल्म में कहीं भी श्रीदेवी को क्रेडिट नहीं दिया गया । साथ ही फिल्म में एक सीन ऐसा है जिसमें एक्ट्रेस की लाश बाथटब में मिलती है। इससे लोगों को लग रहा है कि ये फिल्म श्रीदेवी पर आधारित है । ट्रेलर रिलीज के बाद ये फिल्म विवादों में फंस गई है ।
priya prakash
श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत मंबुली को लीगल नोटिस भेजा है । इस बात की जानकारी खुद फिल्म के निर्देशक ने दी है । उन्होंन कहा, 'हमें पिछले हफ्ते बोनी कपूर की ओर से लीगल नोटिस भेजा गया है और इसे देख लेंगे ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
priya prakash
'मैं बता दूं कि मेरी फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है । मैंने बोनी कपूर को बताया भी कि श्रीदेवी एक कॉमन नाम है । फिल्म में प्रिया भी एक एक्ट्रेस का रोल प्ले कर रही हैं । हम देख लेंगे ।' बता दें कि फिल्म के निर्देशक ही नहीं प्रिया ने इस बात से साफ इंकार किया कि ये फिल्म श्रीदेवी पर बनी है ।
विज्ञापन
priya prakash
बॉलीवुलाइफ डॉट कॉम की खबर के अनुसार, प्रिया के पिता ने लीगल नोटिस के बारे में बात करने से मना कर दिया । उन्होंने कहा, 'ये डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का मामला है ।' ये बात तो साफ है कि प्रिया प्रकाश की डेब्यू फिल्म ही रिलीज से पहले विवादों में आ गई है ।