फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी इस गलती की वजह से बुरी तरह ट्रोल हुईं प्रिया प्रकाश, यूजर ने बोला अनफॉलो करने को

Thu, 11 Apr 2019 01:12 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 11 Apr 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Priya Prakash Varrier get trolled after major mistake of copy paste on social media
Priya Prakash Varrier - फोटो : social media
पिछले साल आंख मारने वाली वीडियो से लाखों दिलों को जीतने वाली मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर इन दिनों सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करने के बाद यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। खबर है कि अपनी पोस्ट पर कॉपी-पेस्ट कैप्शन लिखने की वजह से उन्हें ट्रोल होना पड़ रहा है। 
Priya Prakash Varrier get trolled after major mistake of copy paste on social media
priya prakash varrier - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो हाल ही में प्रिया प्रकाश वारियर ने एक विज्ञापन कंपनी के लिए फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट में उनके साथ एक्ट्रेस कृतिका वर्मा और स्नेहा उल्लाल भी नजर आईं। अपने प्रोडक्ट को प्रमोट करने के लिए कंपनी की पीआर टीम ने प्रिया प्रकाश को प्रोडक्ट से जुड़े कंटेंट और इन तीनों के साथ की एक तस्वीर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर करने के लिए दी।

View this post on Instagram

Beauties Celebrating love with @Fasih_Perfumes. @snehaullal @kritivermaofficial @priya.p.varrier Introducing New Touch of French & Arabian Perfumes from Middle East. Designed for Men & Women for every Occasion. EAU DE PARFUM(100 ML), Perfume Spray(120 ML), French Fragrance Oil(15ML), Roll-On(8ML), Traveller Perfumes(30ML). FASIH PERFUMES Fragrances available Online at : Flipkart,Amazon and Snapdeal. Distribution Enquiry : +91 7506219202 For More Information Login to www.fasihperfumes.com Ad Agency: Pixelarabia.org Photographer: Sarath Shetty Director: Manish Kumar Creative: MD. Sohrab Ali Stylist: BienMode Makeup: Anjali Verma #FasihPefumes #GlobalBrandAmbassador #Fragrances #OudPerfumes #HalalPerfumes #Vegan #Crueltyfree #WearYourScent #PerfumeLovers #Luxury #ArabianPerfumes #OudFragrance #FrenchPerfumes #PerfumeForMen #PerfumesForWomen #MenFragrances #Scent #Amazon #Flipkart #SnapDeal

A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on

Priya Prakash Varrier get trolled after major mistake of copy paste on social media
Priya Prakash Varrier - फोटो : instagram
खबर है कि प्रिया प्रकाश वारियर ने इस कंटेंट को बिना पढ़े ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर साझा कर दिया। जिसमें कंपनी की ओर से फोटो के लिए लिखी बात यानी 'ये फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए' साफ नजर आ रही थी। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी इस पोस्ट और कैप्शन को नोटिस करने में जरा भी देर नहीं लगाई और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priya Prakash Varrier get trolled after major mistake of copy paste on social media
priya prakash varrier - फोटो : file photo
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'ट्रोल होने का क्रिएटिव तरीका' वहीं दूसरे ने लिखा, 'पोस्ट शेयर करने से पहले पढ़ें'। एक ने तो प्रिया प्रकाश वारियर को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने तक की बात बोल डाली। हालांकि कुछ समय बात प्रिया प्रकाश ने अपनी उस पोस्ट को डिलीट कर दिया और फिर दोबारा पोस्ट किया, लेकिन यूजर्स ने उनकी पुरानी पोस्ट का स्क्रीनशॉट ले लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। 

विज्ञापन
Priya Prakash Varrier get trolled after major mistake of copy paste on social media
priya prakash varrier - फोटो : social media
गौरतलब है कि मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर की लोकप्रियता किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है। उन्होंने फिल्म ओरू अदार लव से अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। इस फिल्म की एक वीडियो क्लिप जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर हुई। देखते ही देखतें देशभर में चर्चित होने लगी। रातोंरात प्रिया इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। इसके बाद से अभिनेत्री अपनी नई-नई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर करती रहती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed