फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूल किनारे पीले ड्रेस में प्रिया प्रकाश ने दिया ऐसा पोज, फैंस ने कहा- तुमसे प्यार हो जाएगा

Wed, 01 Aug 2018 12:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 01 Aug 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
priya prakash varrier latest photos goes viral on internet in yellow dress

26 सेकेंड के एक वीडियो ने प्रिया प्रकाश वॉरियर को सोशल मीडिया पर इतना पॉपुलर बना दिया था कि वह कुछ ही घंटो में देश की जानीमानी हस्ती बन गईं। इस वीडियो की वजह से वह इंटरनेट सेंसेशन गर्ल बन गई हैं। आपको बता दें कि प्रिया ने उस वीडियो में सिर्फ अपने फेशियल एक्सप्रेशन्स का इस्तेमाल कर लोगों को रातोंरात अपना दीवाना बना दिया था। हाल ही में उनकी कुछ और नई तस्वीरों ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो स्विमिंग पूल के पास खड़ी नजर आ रही हैं।

priya prakash varrier latest photos goes viral on internet in yellow dress

इंटरनेट सेंसेशन और साउथ की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश अपने फैंस पर इंस्टाग्राम के जरिए अपना जादू चलाती रहती हैं। इस बार उन्होंने पूल किनारे खड़ी कुछ तस्वीरें अपने फैंस के लिए शेयर की हैं। कम समय में ही उनकी इन तस्वीरों पर 7 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं प्रिया की इन खूबसूरत तस्वीरों को देख फैंस कमेंट भी कर रहे हैं कि उन्हें प्रिया से प्यार हो गया है। वह बहुत खूबसूरत हैं और पीले रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों में प्रिया ने अपने बालों में फूल भी लगाया है।

priya prakash varrier latest photos goes viral on internet in yellow dress

आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश वॉरियर के इंस्टाग्राम पर इस समय 51 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। प्रिया प्रकाश ने गूगल सर्च के मामले में बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोन को भी पछाड़ दिया है। प्रिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनको उम्मीद नहीं थी कि उनका पहला वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो जाएगा। वहीं प्रिया का मानना है कि गाने को हिट कराने में सोशल मीडिया का भी बहुत बड़ा हाथ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
priya prakash varrier latest photos goes viral on internet in yellow dress

प्रिया के अनुसार सोशल मीडिया के दो अहम इफेक्ट्स होते हैं- पॉजिटिव और नेगेटिव। प्रिया के लिए सोशल मीडिया पॉजिटिव रूप में ही उभरा है। सोशल मीडिया की वजह से ही लोगों ने घर बैठकर प्रिया को पहचाना और उसके वीडियो को देख सकें। प्रिया ने बताया कि खूबसूरती सिर्फ बाहर से नहीं दिखती इसे अंदर से देखना होता है। प्रिया का मानना है कि एक्ट्रेसेस को खूबसूरत दिखने के लिए किसी भी प्रेशर में नहीं रहना चाहिए। खूबसूरती अपने आप सामने आ जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed