{"_id":"5ca36e6bbdec221473374e16","slug":"priya-prakash-varrier-new-photos-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आंख मारते ही रातों रात स्टार बनीं प्रिया प्रकाश की नई तस्वीरें वायरल, आपने देखीं क्या?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आंख मारते ही रातों रात स्टार बनीं प्रिया प्रकाश की नई तस्वीरें वायरल, आपने देखीं क्या?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 02 Apr 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रिया प्रकाश
- फोटो : instagram
Link Copied
मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर की लोकप्रियता किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है। उन्होंने फिल्म ओरू अदार लव से अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। इस फिल्म की एक वीडियो क्लिप जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर हुई। देखते ही देखतें देशभर में चर्चित होने लगी। रातोंरात प्रिया इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। इसके बाद से अभिनेत्री अपनी नई-नई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर करती रहती हैं। इस कड़ी में उनकी फिर नई तस्वीरें आई हैं।
Trending Videos
2 of 5
प्रिया प्रकाश
- फोटो : instagram
इन तस्वीरों में भी हर बार की तरह प्रिया बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस बार वह अपने बेडरूम में एक टेडी बियर के साथ दिख रही हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों में वह किताब पढ़ती नजर आ रही हैं। प्रिया की इस लोकप्रियता के बाद से उन्होंने अपने फैन्स के लिए तस्वीरें शेयर करना लगातार जारी रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
प्रिया प्रकाश
- फोटो : instagram
प्रिया प्रकाश वारियर ने फिल्म 'ओरु अदार लव' से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि जब इस फिल्म का टीजर लॉन्च हुआ था तो प्रिया ने अपनी आंखों के इशारे से पूरे देश को दीवाना बना दिया था ।
4 of 5
प्रिया प्रकाश
- फोटो : instagram
बीते दिनों फिल्म की कास्ट ने आरोप लगाया था कि प्रिया इसकी लीड हीरोइन नहीं थीं । जब वो इंटरनेट सेंसेशल बन गईं तो फिल्म की कहानी प्रिया के ईद-गिर्द ही रच दी थी। इन आरोपों को लेकर अब प्रिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी।
विज्ञापन
5 of 5
priya prakash
प्रिया ने इंस्टास्टोरी के जरिए जवाब देते हुए लिखा- अगर मैं सच बोलना शुरू कर दूं, तो कुछ लोग मुश्किल में पड़ जाएंगे। मैं उनके जैसी क्यों बनूं हो? मैं चुप रहा क्योंकि कर्म खुद बोलेंगे। और वह समय बहुत दूर नहीं है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।