सलमान खान ने 1 अप्रैल से फिल्म दबंग 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। शूटिंग के अभिनेता के जन्मस्थान इंदौर की कुछ खास लोकेशन पर हो रही है। अब शूटिंग सेट एक फिल्म जुड़ी एक और तस्वीर सामने आई है। जिसमें चुलबुल पांडे एक सीन शूट करते दिख रहे हैं। इससे पहले सलमान ही फिल्म की शूटिंग से जुड़ी जानकारी तब दी थी जब वह अपने छोटे भाई अरबाज खान के साथ इंदौर जा रहे थे।
'दबंग-3' के सेट से एक और तस्वीर आई सामने, दमदार लुक में दिखे सलमान खान
फिल्म से जुड़ी इस तस्वीर की बात करें तो सलमान एक बार फिर अपने चुलबुल पांडे स्टाइल में दिख रहे हैं। तस्वीर में वह एक घाट पर नजर आ रहे हैं जहां कुछ बच्चे पानी में कूदते दिख रहे हैं। इससे पहले फिल्म से जुड़ी कुछ लोकेशन और निर्देशक प्रभुदेवा की तस्वीरें सामने आ ई थीं।
Shooting for #dabangg3 on the beautiful ghats of Narmada pic.twitter.com/iuolrQhXpt
बता दें कि मध्य प्रदेश के महेश्वर एवं मांडव में सोमवार से फिल्म ‘दबंग-3’ की शूटिंग शुरू हुई है। दबंग की तीसरी सीरीज को मशहूर कोरियोग्राफर प्रभु देवा डायरेक्ट करने रहे हैं। फिल्म दबंग (2010) को अभिनव कश्यप और दबंग 2 (2012) को अरबाज खान ने डायरेक्ट किया था। सलमान और अरबाज से पहले प्रभुदेवा महेश्वर पहुंच चुके थे। इस दौरान उन्होंने कई जगहों का मुआयना भी किया। साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन से चर्चा भी की।
Back in our birthplace for #Dabangg3 shoot @arbaazSkhan pic.twitter.com/JO9pH1X7Rf
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 31, 2019
बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के महेश्वर और मांडव में 20 दिन तक शूटिंग चलेगी। प्रभु देवा बीते शनिवार की रात ही यहां पहुंच गए थे। सुबह उठकर वह महेश्वर घाट पहुंचे और शूटिंग की लोकेशन की तलाश की। खबर है कि महेश्वर के नर्मदा तट पर फिल्म की शूटिंग होनी है। इसमें अहिल्या किला परिसर भी शामिल है जहां 1 से 7 अप्रैल तक फिल्म के कुछ सीन शूट किए जाएंगे।
प्रभु देवा ने महेश्वर के अलावा फिल्म की शूटिंग के लिए मांडव को भी चुना है। इस संदर्भ में उन्होंने वहां के थाना प्रभारी से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा भी की। इन जगहों पर फिल्माए गए सीन के लिए सलमान, अरबाज, सोनाक्षी सिन्हा और मनोज पाहवा भी यहां मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह इंदौर के किसी होटल में ठहरेंगे।