इस साल की इंटरनेट सेंसेशन बनने वाली मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश का जब भी कोई वीडियो सोशल मीडिया पर आता है तो उसे वायरल होते देर नहीं लगती । हाल ही में प्रिया का डांस करते हुए एक वीडियो सामने आया था । अब उनका दूसरा वीडियो भी इंटरनेट पर छा गया है ।
'हवा हवा' गाने पर डांस हुआ था वायरल, अब प्रिया प्रकाश का 'सइयां जी से हो गया ब्रेकअप'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में प्रिया प्रकाश रणबीर कपूर का गाना 'मेरे सइयां जी से आज मैंने ब्रेकअप कर लिया' गा रही हैं । यह एक डबस्मैश है । इस वीडियो में प्रिया के साथ उनकी एक दोस्त भी नजर आ रही हैं । प्रिया के इस वीडियो को करीब 2 लाख लोग देख चुके हैं ।
A post shared by bollywood acting singing dance (@bollywoodfun360) on
वीडियो में प्रिया ने अपनी डेब्यू फिल्म 'ओरू अदार लव' की ड्रेस पहनी हुई है । एक्सप्रेशन के मामले में प्रिया बड़े-बड़ों को फेल करती हैं । इस वीडियो में भी उनके एक्सप्रेशन कमाल के हैं । इस वीडियो को दर्शकों ने काफी पसंद किया है ।
कुछ दिनों पहले प्रिया एक रिसेप्शन पार्टी में पहुंची थीं । यहां पहली बार उन्हें डांस करते देखा गया था । प्रिया अर्जुन कपूर के 'हवा हवा' गाने पर झूमती दिखीं । अच्छी एक्ट्रेस के साथ प्रिया ट्रेंड सिंगर भी हैं । इस पार्टी में प्रिया की डेब्यू फिल्म 'ओरू अदार लव' की पूरी कास्ट मौजूद थी ।
पीच कलर की साड़ी पहने प्रिया बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। प्रिया ने अपनी पूरी कास्ट के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं । जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । दर्शकों को रोशन और प्रिया की जोड़ी काफी पसंद है । प्रिया के वीडियो की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है ।