फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में रणवीर सिंह के साथ डेब्यू नहीं करेंगी प्रिया प्रकाश वारियर, ये है असली वजह

Sat, 17 Mar 2018 06:30 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Mar 2018 06:30 AM IST
विज्ञापन
Priya Prakash Varrier will not be a part of Ranveer Singh Simmba
Priya Prakash Varrier
प्रिया प्रकाश वॉरियर एक ऐसी शख्सियत हैं जिसे सोशल मीडिया ने रातोंरात एक बेहतरीन सेलेब बना दिया। प्रिया ने सिर्फ अपने फेशियल एक्सप्रेशन और आंखों की कला से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। इस बीच खबरें आई कि प्रिया रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
Priya Prakash Varrier will not be a part of Ranveer Singh Simmba
priya prakash
लेकिन प्रिया के फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा क्योंकि बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर की मानें तो प्रिया रणवीर सिंह के साथ सिम्बा में नजर नहीं आने वाली। आपको बता दें कि रोहित शेट्टी की इस फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर पहले भी कई कयास लगाए जा चुके हैं। पहले सारा अली खान का नाम इस फिल्म के लिए सामने आया फिर खबरें आई कि जान्हवी इस फिल्म में नजर आएंगी फिर सुनने में आया कि इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर से बात की जा रही है।
Priya Prakash Varrier will not be a part of Ranveer Singh Simmba
priya prakash

श्रद्धा के बाद रणवीर की कथित गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण का नाम भी सामने आया। प्रिया इससे पहले रणवीर के साथ काम करने की इच्छा जता चुकी हैं लेकिन फिलहाल खबर यह है कि रणवीर सिंह के साथ प्रिया प्रकाश सिम्बा में नजर नहीं आएंगी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कौन सी एक्ट्रेस होंगी इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है। हालांकि कई फिल्म निर्माताओं ने प्रिया को अपनी फिल्म में कास्ट करने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priya Prakash Varrier will not be a part of Ranveer Singh Simmba
simmba
प्रिया को कई फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रिया ने मलयालम फिल्म के अलावा किसी भी प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। 'सिम्बा' जूनियर एनटीआर की 2015 में आई फिल्म टेम्पर की रिमेक है। रणवीर सिंह फिल्म एक विचित्र पुलिस के रोल में हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed