फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केवल 50 दिन में ही 300 करोड़ के क्लब में पहुंची 'पद्मावत', बने कई नए रिकॉर्ड

Sat, 17 Mar 2018 06:30 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Mar 2018 06:30 AM IST
विज्ञापन
sanjay leela bhansali film Padmaavat crosses Rs 300 crore mark
पद्मावत

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है। पद्मावत बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए महज 50 दिनों में 300 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। शुरुआत में चार राज्यों में रिलीज नहीं होने के बावजूद फिल्म ने देशभर में अच्छा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। हर हफ्ते कोई न कोई फिल्म रिलीज हुई लेकिन बावजूद इसके 'पद्मावत' पर इसका असर नहीं पड़ा है। 

sanjay leela bhansali film Padmaavat crosses Rs 300 crore mark
पद्मावती
फिल्म का भारत में अब तक का कुल कलेक्शन तकरीबन 300 करोड़ के पार हो चुका है और अन्य देशों में भी इसका अब तक का कुल बिजनेस शानदार रहा है। पिछले कई हफ्तों से सिनेमाघरों में काबिज संजय लीला भंसाली निर्देशित यह फिल्म 50 दिनों में कुल 300 करोड़ के क्लब में एंट्री ले चुकी है। 
sanjay leela bhansali film Padmaavat crosses Rs 300 crore mark
पद्मावत
आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की यह पहली ऐसी फिल्म में है जो 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस बात की जानकाली वायकॉम 18 के सीईओ सुधांशु वत्स ने दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, फिल्म को 50 दिन पूरे हो गए। सभी को शुभकामनाएं। पूरी टीम को इस तरह के शानदार काम के लिए बधाई।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay leela bhansali film Padmaavat crosses Rs 300 crore mark
फिल्म पद्मावती
करीब 200 करोड़ में बनीं 'पद्मावत' के डिजिटल राइट्स फिल्म मेकर्स ने 25 करोड़ में बेचे जबकि सेटेलाइट राइट्स 75 करोड़ रुपए में बिके। विदेश में रिलीज के लिए 50 करोड़ रुपए का सौदा किया गया है। आपको बता दें कि 'पद्मावत' में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मिनी का किरदार निभाया है। शाहिद फिल्म में राजा रतन सिंह बने हैं और रणवीर फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में हैं। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म का करणी सेना ने जोरदार विरोध किया। पद्मावत 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई थी। वहीं 1200 स्क्रीन्स पर पेड प्रीव्यू किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed