शादी से दो दिन पहले सामने आई निक-प्रियंका की असली लव स्टोरी, ऐसे हुआ था इजहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका और निक जोनस का वोग मैग्जीन को दिया गया इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें कपल ने अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बताया है। इसी मैग्जीन के जनवरी एडिशन के लिए प्रियंका ने एक फोटोशूट कराया था। वहीं अब दोनों ने अपनी लव स्टोरी बताई है। वोग के अनुसार निक ने सबसे पहले क्वांटिको में प्रियंका की को स्टार ग्राहम रोजर्स को एक मैसेज भेजा था।
तीसरी डेट में निक–प्रियंका एक-दूसरे को समझ चुके थे। निक ने प्रियंका को ग्रीस में प्रपोज किया था। निक कहते हैं कि मैने प्रियंका के लिए एक रिंग खरीदी। मैंने घुटने पर बैठकर प्रियंका को प्रोपोज करते हुए कहा कि मैं दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की से शादी करना चाहता हूं। निक से अचानक मिले प्रपोज को सुन प्रियंका हैरान रह गई। पर प्रियंका ने 45 सेकेंड के बाद मुझे हां कहा था।
सुपरहिट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की शादी का बिगुल बज चुका है। शादी के लिए पूजा भी हो गई है और अब वह अपने विदेशी मंगेतर निक जोनस संग जोधपुर पहुंच चुकी हैं। 30 नवंबर की तारीख का प्रियंका के साथ बड़ा ही सुंदर नाता है। दरअसल वर्ष 2000 को आज के दिन ही 17 बरस की प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया में सबसे सुंदर होने का खिताब अपने नाम कर लिया था।