फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2020 के पहले महीने में इन नए चेहरों पर रहेगी नजर, किसी पर विरासत की जिम्मेदारी तो कोई बिल्कुल फ्रेशर

Thu, 02 Jan 2020 10:28 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 02 Jan 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
Priyank Sharma Riva Kishan Rukshar Dhillon Alaia Furniturewalla Fresh Faces for 2020 in Bollywood
रुख्सार, प्रियांक, रीवा - फोटो : amar ujala, mumbai

हिंदी सिनेमा जगत हर साल नए कलाकारों का खुले दिल से स्वागत करता है। पिछले साल 2019 में जहां कई स्टारकिड्स ने दस्तक दी तो वहीं कई ऐसे भी कलाकार रहे जो इंडस्ट्री में एकदम फ्रेशर होते हुए भी अपने सफरनामे की शुरुआत करने में कामयाब हुए। साल 2020 भी ऐसे ही तमाम कलाकारों का स्वागत करने को आतुर है। साल 2020 के पहले ही महीने में हिंदी फिल्म जगत में दस्तक देने जा रहे हैं ये चार नए कलाकार...

Priyank Sharma Riva Kishan Rukshar Dhillon Alaia Furniturewalla Fresh Faces for 2020 in Bollywood
प्रियांक शर्मा - फोटो : amar ujala, mumbai

प्रियांक शर्मा
साल के पहले ही शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म 'सब कुशल मंगल' में पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक शर्मा इंडस्ट्री में दस्तक देने जा रहे हैं। इस कॉमेडी फिल्म में वह अक्षय खन्ना और रीवा किशन के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। यह एक कॉमेडी फिल्म है जो 3 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

Priyank Sharma Riva Kishan Rukshar Dhillon Alaia Furniturewalla Fresh Faces for 2020 in Bollywood
रीवा किशन - फोटो : amar ujala, mumbai

रीवा किशन
फिल्म 'सब कुशल मंगल' से ही रवि किशन की बेटी रीवा किशन भी हिंदी फिल्म जगत में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म के लिए रवि किशन भी अपनी बेटी का भरपूर साथ निभा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में भी रवि अपना सब काम छोड़ कर बेटी की हौसला-अफजाई में पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyank Sharma Riva Kishan Rukshar Dhillon Alaia Furniturewalla Fresh Faces for 2020 in Bollywood
रुख्सार - फोटो : amar ujala, mumbai

रुखसार ढिल्लों
दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरने के बाद रुखसार ढिल्लों फिल्म 'भंगड़ा पा ले' से हिंदी फिल्म जगत में कदम रखने जा रही हैं। यह एक डांसिंग फिल्म है जिसमें उनके साथ विकी कौशल के भाई सनी कौशल भी रहेंगे। यह फिल्म 3 जनवरी को रिलीज होगी। रुखसार किसी भी स्टार परिवार से ताल्लुक नहीं रखती हैं।

विज्ञापन
Priyank Sharma Riva Kishan Rukshar Dhillon Alaia Furniturewalla Fresh Faces for 2020 in Bollywood
आलिया - फोटो : amar ujala, mumbai

आलिया फर्नीचरवाला
पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला फिल्म 'जवानी जानेमन' से हिंदी फिल्म जगत में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके अलावा सैफ अली खान और तब्बू भी मुख्य भूमिका में हैं। पहले यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह फिल्म 31 जनवरी को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed