{"_id":"5b5adbdd4f1c1b4c748b74ce","slug":"priyanka-chopra-and-10-bollywood-marriage-couple-and-their-age-gape","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका-निक जोनस की उम्र का फासला छोड़िए, इन 10 जोड़ियों के बारे में जान लिया तो कुछ नहीं बोलेंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका-निक जोनस की उम्र का फासला छोड़िए, इन 10 जोड़ियों के बारे में जान लिया तो कुछ नहीं बोलेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से न्यूयॉर्क में सगाई कर ली है। प्रियंका, निक को पिछले दो महीने से डेट कर रही थीं। खबरों की मानें तो प्रियंका अक्टूबर में निक से शादी करेंगी । निक, प्रियंका से 10 साल छोटे हैं । लेकिन आपको बता दें कि प्रियंका से पहले इन स्टार्स कपल के बीच भी है उम्र का बड़ा फासला।
प्रकाश राज और पोनी
2 of 11
Prakash Raj
'वॉन्टेड' और 'सिंघम' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में बतौर विलेन नजर आए प्रकाश राज और उनकी कोरियोग्राफर पत्नी पोनी में 12 साल का उम्र का फासला है। बता दें कि पोनी एक्टर प्रकाश की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने साल 2010 में शादी की।
कबीर बेदी और परवीन
3 of 11
kabir bedi
एक्टर कबीर बेदी और पत्नी परवीन के बीच का उम्र का फासला जानकर आपको हैरानी जरूर होगी। दरअसल, दोनों में 29 साल का एज गैप है। कबीर की चौथी पत्नी परवीन उनकी बेटी पूजा बेदी से भी चार साल छोटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी
4 of 11
hema malini
बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी और 'हीमैन' धर्मेंद्र की जोड़ी भला किसे पंसद नहीं है। दोनों की मुलाकात साल 1970 में आई फिल्म 'शराफत' के सेट पर हुई। लेकिन दोनों के बीच फिल्म 'मैं हसीन तू जवान' के सेट पर प्यार परवान चढ़ा। इनका प्यार इतना गहरा था कि धर्मेंद्र ने बिना अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए धर्म परिवर्तन करके हेमा संग शादी रचा ली। शायद ही आपको पता हो कि इनके बीच उम्र का करीब 13 साल का अंतर है।
विज्ञापन
मान्यता दत्त और संजय दत्त
5 of 11
manyata dutt
मान्यता दत्त और संजय दत्त के बीच 20 साल का फर्क है। न उम्र सीमा हो न जन्मों का हो बंधन... ये गाना मान्यता पर बिल्कुल फिट बैठता है। मान्यता ने खुद से 20 साल बड़े संजय दत्त के साथ शादी की। इनकी शादी को 10 साल हो चुके हैं और दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की बेहतरीन जोड़ियो में शुमार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।