फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: दस दिन से अपने ही घर में कैद हैं निक- प्रियंका, इंस्टाग्राम पर फैंस को दिया ये खास संदेश

Sat, 21 Mar 2020 02:58 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 21 Mar 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick jonas Day 10 qurantine viral video during coronavirus
Priyanka Chopra, Nick Jonas - फोटो : social media

देश में कोरोना वायरस के कहर के चलते कई सितारों ने खुद को अपने ही घर में कैद कर लिया है। ऐसे में सेलेब्स न सिर्फ अपना  ख्याल रख रहे हैं बल्कि अपने फैंस से भी यही बात कह रहे हैं कि घर में रहें और सुरक्षित रहे। इस बीच प्रियंका चोपड़ा भी अपने फैंस का पूरा ख्याल रख रही हैं और हर दिन सोशल मीडिया पर फैंस को संबोधित कर रही हैं। ऐसे में अब प्रियंका का पति निक जोनास के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Priyanka Chopra and Nick jonas Day 10 qurantine viral video during coronavirus
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media

दरअसल पिछले नौ-दस दिनों से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास क्वॉरनटाइन में हैं। ऐसे में करीबन हर दिन दोनों अपने फैंस को सुरक्षित रहने का मैसेज दे रहे हैं।  इस वीडियो को निक ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वहीं वीडियो के कैप्शन में निक ने प्रियंका को टैग करते हुए लिखा- आप सभी को प्यार।

Priyanka Chopra and Nick jonas Day 10 qurantine viral video during coronavirus
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : instagram
वीडियो में निक कहते हैं,' ये हम सभी के लिए मुश्किल वक्त है, लेकिन उम्मीद करता हूं कि हम सबी ठीक होंगे, आप सब सुरक्षित रहें और अपना ख्याल रखे।' वहीं इसके बाद वीडियो में प्रियंका कहती हैं, 'हम सबको एक दूसरा का ख्याल रखना है, उम्मीद करती हूं कि आप सब ठीक होंगे। सभी को ढेर सारा प्यार।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Love you all. ❤️ @priyankachopra

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick jonas Day 10 qurantine viral video during coronavirus
the sky is pink - फोटो : social media

वैसे बात प्रियंका चोपड़ा के फिल्मी करियर की करें तो एक लंबे अरसे के बाद प्रियंका बॉलीवुड में फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। फिल्म में प्रियंका के साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी मुख्य किरदार में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं प्रियंका की अगली फिल्म द व्हाइट टाइगर है। इसके साथ ही प्रियंका के पास हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick jonas Day 10 qurantine viral video during coronavirus
अमिताभ, आलिया, अनिल और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर निक और प्रियंका के अलावा भी कई सितारे सभी को सुरक्षित और घर पर रहने की सलाह दे रहे हैं। अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित समेत कई सेलेब्स ने वीडियो में फैंस से अनुरोध किया है कि जब तक कुछ बहुत जरूरी न हो तब तक घर से बाहर न निकलें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed