फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: सपनों के महल जैसा सजाया गया प्रियंका का घर, सगाई से पहले ऐसे की तैयारियां

Sat, 18 Aug 2018 10:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 18 Aug 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas engagement bungalow decoration
प्रियंका चोपड़ा का घर

बॉलीवुड के गलियारों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई की खबरें सुखियों में छाई हुई हैं। फिल्म भारत छोड़ने के बाद ही सभी की निगाहें इस पर थीं कि आखिर प्रियंका अपनी शादी का ऐलान कब करेंगी। हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि 18 अगस्त यानी आज प्रियंका सगाई करने जा रही हैं।

priyanka chopra and nick jonas engagement bungalow decoration
priyanka and nick

निक जोनस अपने माता-पिता के साथ कल मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे, उसके बाद इन कयासों को और बल मिला कि सगाई के सिलसिले में ही वो अपने पैरेंट्स के साथ आए हैं। अब जब यह तय है कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं तो मीडिया का जमावड़ा भी प्रियंका के घर के बाहर लगा हुआ है।

priyanka chopra and nick jonas engagement bungalow decoration
प्रियंका चोपड़ा का बंगला
प्रियंका के अंधेरी (वेस्ट) स्थित यारी रोड वाले घर को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया जा चुका है। रंग बिरंगी लाइट्स के साथ महंगे फूलों से प्रियंका के बंगले को सजाया गया है। प्रियंका के घर का वीडियो मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है।

Floral arrangements happening at #priyankachopra house for the big day tomm #paparazzi #instalike #nickjonas #priyankachopra #party #engagement #mumbai #india @manav.manglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas engagement bungalow decoration
प्रियंका चोपड़ा
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा को अपनी अंगूठी छुपाते हुए स्पॉट किया गया था जिससे साफ था कि वो फिलहाल सगाई की किसी खबर पर बात नहीं करना चाहतीं। भले ही प्रियंका अपनी अंगूठी छुपा रही हों लेकिन निक को जब उनके एक फैन ने सगाई की बधाई दी तो उन्होंने थैंक्यू कहा था। इसके बाद ही दोनों की सगाई की खबर कंफर्म हो गई थी।
विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas engagement bungalow decoration
प्रियंका चोपड़ा
कहा जा रहा है कि प्रियंका की सगाई में कुछ करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त ही शामिल होंगे। आपको बता दें, निक दूसरी बार भारत आए हैं। इससे पहले निक प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से मिलने के लिए भारत आए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed