फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर आया नन्हा मेहमान, तस्वीर साझा कर दी जानकारी

Sun, 09 Aug 2020 11:49 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 09 Aug 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas got rescue dog share photos
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ अमेरिका में वक्त बिता रही हैं। लॉकडाउन में प्रियंका समय समय पर अपनी तस्वीरें साझा करती रही हैं, जिनमें वो परिवार के साथ एंजॉय करती दिखीं। इस बीच अब प्रियंका ने एक तस्वीर पोस्ट कर बताया कि उनके घर नन्हा मेहमान आया है। 

priyanka chopra and nick jonas got rescue dog share photos
अपने डॉग्स के साथ प्रियंका और निक - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका और निक की जिंदगी में आया ये मेहमान कोई और नहीं बल्कि उनका नया डॉगी पांडा है जिसे वो अपने घर ले आए हैं। प्रियंका डॉगी का स्वागत करती दिखीं। प्रियंका और निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डॉगी की तस्वीर के साथ यह जानकारी दी। 

priyanka chopra and nick jonas got rescue dog share photos
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका को जानवरों से बेहद प्यार है। उनके पास पहले से ही दो डॉगी थे अब उन्होंने एक और अडॉप्ट कर लिया है। उनका ये नया डॉगी ऑस्ट्रेलियन शेपर्ड मिक्स ब्रीड है। अपने डॉगी के साथ प्रियंका ने लिखा- 'हमारी नई फैमिली फोटो। परिवार में स्वागत है पांडा। हमने इस छुटकू को (जो ज्यादा दिनों तक छुटकू नहीं रहेगा) कुछ हफ्ते पहले गोद लिया था। हमें ठीक से नहीं पता लेकिन लगता है कि ये हस्की और ऑस्ट्रेलियन शेपर्ड का मिक्स है। उसकी आंखें तो देखो। और कान भी।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Our new family portrait! Welcome to the family, Panda! We adopted this little rescue (soon he won’t be so little) just a few weeks ago. We can’t be sure but he seems to be a Husky Australian Shepard mix.... and those eyes... and the ears!!! ❤️😍❤️🐼❤️🐶   BTW @diariesofdiana wasn’t around for our little photoshoot, but we couldn’t leave our #1 girl out...so...we made it work! 😂  😉 @ginothegerman @pandathepunk    @nickjonas @hollywood_huskies

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas got rescue dog share photos
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर को निक जोनस ने साझा करते हुए लिखा कि 'हमारे परिवार में पांडा का स्वागत है। पांडा एक हस्की ऑस्ट्रेलियन शेपर्ड मिक्स ब्रीड है। हम इससे प्यार करने लगे हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Welcome to the family Panda! Panda is a Husky Australian Shepard mix rescue and we’re already in love ❤️ @pandathepunk @ginothegerman @diariesofdiana @priyankachopra @hollywood_huskies

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas got rescue dog share photos
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media

बता दें कि उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वालीं प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसके बाद प्रियंका ने फिल्मों की ओर रुख किया। साल 2002 में तमिल फिल्म 'थमिजहन' से प्रियंका ने अभिनय की शुरुआत की। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed