फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अदालत के सामने बड़ा सवाल, फर्जी फॉलोअर्स और लाइक्स मुहैया कराना अपराध है कि नहीं, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Sun, 09 Aug 2020 11:35 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sun, 09 Aug 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
Badshah bollywood rapper confessed to buying fake views read the full detail here
फेक फॉलोवर्स मामले में फंसे बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर फेक व्यूज, लाइक्स, कमेंट्स, सब्सक्राइबर्स और शेयर्स उपलब्ध कराने वाली एक कंपनी के प्रमुख को मुंबई पुलिस ने पिछले महीने गिरफ्तार किया है। लेकिन, इस आरोपी ने उन कानूनों पर ही सवाल उठा दिए हैं जिसके तहत उसे गिरफ्तार किया गया है। उसकी तरफ से अदालत में दायर बयान में कहा गया है कि जिन नियमों के तहत उसे सजा देने की बात कही जा रही है, ऐसा कोई प्रावधान न तो इंडियन पैनल कोड की किसी धारा में उपलब्ध है और न ही इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत ये कोई जुर्म है।

Badshah bollywood rapper confessed to buying fake views read the full detail here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल

पुलिस के मुताबिक, फेक फॉलोअर्स का कथित रैकेट चलाने वाले एक व्यापारी काशिफ तंवर को क्राइम ब्रांच ने पिछले महीने गिरफ्तार किया है। काशिफ पर सात हजार से ज्यादा लोगों के फॉलोअर्स अपनी वेबसाइट से गलत ढंग से बढ़ाने का आरोप है। 

Badshah bollywood rapper confessed to buying fake views read the full detail here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ट्विटर

वहीं काशिफ ने अपनी बेल के लिए अर्जी लगाते हुए उसमें लिखा है कि देश के कानून और संविधान में यह कोई जुर्म नहीं है जिसकी वजह से उसे कोई सजा दी जाए। काशिफ का आरोप है कि क्राइम ब्रांच अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रही है। मजिस्ट्रेट कोर्ट से अपनी बेल की अर्जी ठुकराए जाने के बाद मामला सेशंस कोर्ट के अधीन चला गया है। अब वहीं इस केस का फैसला होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Badshah bollywood rapper confessed to buying fake views read the full detail here
बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब एक गायिका भूमि त्रिवेदी ने पिछले महीने 11 जुलाई को पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई। उसमें उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर उनके नाम के अलग-अलग अकाउंट बनाए गए हैं जिसमें उनके फोटोज और नाम का गलत इस्तेमाल हो रहा है। इसकी छानबीन में पुलिस को पता चला कि यह खेल नकली फॉलोअर्स और सब्सक्राइबर्स का है। इस मामले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा का भी नाम उछाला जा चुका है। हालांकि, इस मामले में सबसे पहले पूछताछ हुई है गायक और रैपर बादशाह से।

विज्ञापन
Badshah bollywood rapper confessed to buying fake views read the full detail here
बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया

बादशाह पर आरोप है कि उन्होंने अपने कुछ गीतों में यूट्यूब पर व्यूज बढ़ाने के लिए पैसे खर्चे हैं। पुलिस के मुताबिक क्राइम ब्रांच की पूछताछ में बादशाह ने ये बात मानी भी है। उन्होंने माना है कि वह अपने गीत 'पागल है' के साथ यूट्यूब पर सबसे ज्यादा तेजी से व्यूज बटोरने का एक रिकॉर्ड बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने लाखों रुपये खर्च किए थे। मुंबई के डिप्टी पुलिस कमिश्नर नंद कुमार ठाकुर ने अपने बयान में कहा है कि बादशाह ने यह बात मानी है कि वह यूट्यूब पर 24 घंटे में अपने एक गीत के सबसे ज्यादा व्यूज पाकर विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहते थे। इसलिए, उन्होंने एक कंपनी को 72 लाख रुपये दिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed