फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'शाका लाका बूम बूम' सीरियल के बच्चे अब हो गए हैं बड़े, 'संजू-करुणा' के साथ-साथ जानिए क्या करते हैं 'झुमरू'

Sun, 09 Aug 2020 09:43 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 09 Aug 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
Hansika Motwani Aka Karuna To Sanju Shaka Laka Boom Boom Famous Child Actors?
शाका लाका बूम बूम - फोटो : ट्विटर

90's में दूरदर्शन पर बच्चों के बीच सीरियल 'शाका लाका बूम बूम' बेहद पॉपुलर था। दूरदर्शन पर इसके शुरुआती 30 एपिसोड दिखाए गए थे। उसके बाद 2000 से ये सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ था। संजू का किरदार और उसकी वो जादुई पेंसिल आज भी कोई देख ले तो अपने बचपन के दिनों में लौट जाएगा। याद है कैसे संजू अपनी जादुई पेंसिल से सारी समस्याओं का हल निकाल लेता था। तो चलिए अब आप देखिए शो के वो चहेते बाल सितारे बड़े होकर कैसे दिखते हैं।

Hansika Motwani Aka Karuna To Sanju Shaka Laka Boom Boom Famous Child Actors?
हंसिका मोटवानी - फोटो : twitter

हंसिका मोटवानी

सीरियल की करुणा यानी हंसिका मोटवानी को तो अब अच्छे से पहचान गए होंगे। हंसिका मोटवानी हिंदी फिल्मों के साथ साथ तेलुगू फिल्मों में भी जाना माना नाम बन चुकी हैं। आज हंसिका का जन्मदिन है। हंसिका ने अब तक करीब 50 से अधिक फिल्मों में काम किया है। हंसिका मोटवानी अब भी फिल्मों में एक्टिव हैं।

Hansika Motwani Aka Karuna To Sanju Shaka Laka Boom Boom Famous Child Actors?
किंशुक वैद्य - फोटो : social media

किंशुक वैद्य

बाल कलाकार के तौर पर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले किंशुक वैद्य की तस्वीर देखते ही आपको 'शाका लाका बूम बूम' का संजू याद आ जाएगा। जी हां, वही संजू जिसकी मैजिक पेंसिल के 90 के दशक में हम सभी दीवाने थे। इसका लीड किरदार संजू को निभाने वाले किंशुक वैद्य अब ऐसे दिखते हैं। किंशुक की हसरत फाइटर प्लेन उड़ाने की थी लेकिन चश्मा लगने की वजह से उनका ये सपना अधूरा रह गया और वह एक्टिंग की दुनिया में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hansika Motwani Aka Karuna To Sanju Shaka Laka Boom Boom Famous Child Actors?
मधुर मित्तल - फोटो : social media

मधुर मित्तल

सीरियल का कॉमेडी कैरेक्टर माना जाने वाला टीटो यानी मधुर मित्तल। ये स्लमडॉग मिलेनियर, वन टू का फोर जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

 

विज्ञापन
Hansika Motwani Aka Karuna To Sanju Shaka Laka Boom Boom Famous Child Actors?
रीमा वोहरा - फोटो : Twitter

रीमा वोहरा

संजना का किरदार निभाने वाली ये हैं रीमा वोहरा जो सीरियल की स्टाइलिश लड़की मानी जाती थी। इन्होंने बड़े होकर भी सीरियलों में काम करना जारी रखा। आपने सीरियल न आना इस देस लाडो, भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप, यम हैं हम में इनका काम देखा ही होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed