फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rana Miheeka Wedding: कुछ इस तरह राणा दग्गुबाती के दिल में बस गईं मिहीका, देखें हल्दी-मेहंदी से फेरों तक की खूबसूरत PHOTOS

Sun, 09 Aug 2020 09:08 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 09 Aug 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
Miheeka Bajaj Wedding haldi Mehndi Ceremony to Marriage Photos See Here
राणा दग्गुबाती, मिहीका बजाज - फोटो : ट्विटर

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने- माने अभिनेता राणा दग्गुबाती और उनकी प्रेमिका मिहीका बजाज  ने शनिवार को हैदराबाद के रामनायडू स्टूडियो में शादी कर ली। इस वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ 30 लोग हुए शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। आज हम आपको सगाई, मेहंदी और हल्दी से लेकर शादी तक की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

Miheeka Bajaj Wedding haldi Mehndi Ceremony to Marriage Photos See Here
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज - फोटो : सोशल मीडिया

देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार के दिशानिर्देशों के साथ इन दोनों की शादी को संपन्न किया गया। राणा दग्गुबाती दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं और फिल्म निर्माता सुरेश बाबू दग्गुबाती के बड़े बेटे हैं। इन्हें  सबसे ज्यादा प्रसिद्धि एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी हुई फिल्म 'बाहुबली' में भल्लालदेव का किरदार निभाने पर मिली है। 

Miheeka Bajaj Wedding haldi Mehndi Ceremony to Marriage Photos See Here
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के बाद रामचरण तेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की तस्वीर शेयर की। फोटो में राणा और मिहीका के साथ रामचरण तेजा और उनकी पत्नी उपासना भी नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Miheeka Bajaj Wedding haldi Mehndi Ceremony to Marriage Photos See Here
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज - फोटो : सोशल मीडिया

राणा ने अपनी लव स्टोरी पर बात करते हुए कहा था, 'जब मैंने उसे फोन किया था तो वह जानती थीं हमारा रिश्ता किस तरफ जा रहा है। वह मेरे बहन की दोस्त है। मुझे याद है मैंने एक साथ कई बातें कही थी। मैं काफी सीरियस था। मैं जब उनसे मिला तो मुझे लगा कि यही सही वक्त है प्रपोज करने के लिए। ये बहुत ही सिंपल और रियल था। मुझे लगा वो मेरे लिए सबसे अच्छी है।'

विज्ञापन
Miheeka Bajaj Wedding haldi Mehndi Ceremony to Marriage Photos See Here
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज - फोटो : सोशल मीडिया

राणा दग्गुबाती और मिहीका की शादी मारवाड़ी और तेलुगू परंपरा से हुई। मिहीका बजाज एक इवेंट प्लानर हैं, जो मुंबई में Dew Drop Design Studio की मालकिन हैं। इसके साथ साथ वो शादी और इवेंट मैनेजमेंट का भी काम संभालती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed