फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका और निक के हनीमून की तस्वीर आई सामने, समुंद्र किनारे हो रहे रोमांटिक

Tue, 11 Dec 2018 04:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 11 Dec 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas honeymoon picture went on viral
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को शादी के बंधन में बंधे 10 दिन बीत चुके हैं। दिल्ली में रिसेप्शन भी हो चुका है। मुंबई रिसेप्शन को अभी दिन शेष है, लेकिन काम पर वापिस लौटने से पहले दोनों  ने एक छोटा सा ब्रेक लेने का फैसला किया है और इस ब्रेक के लिए दोनों ने समुंद्र किनारे को चुना। आगे की स्लाइड में जानिए, कहां है ये क्यूट कपल?

priyanka chopra and nick jonas honeymoon picture went on viral
priyanka nick jonas - फोटो : instagram

हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी छुटियों का एक तस्वीर शेयर की है। वहीं खबरों की मानें तो दोनों न्यूली वेड ओमान में छुटियां बिता रहे हैं। बता दें कि उदयपुर में ईशा अंबानी की पूर्व-शादी समारोहों से लौटने के बाद निक और प्रियंका अपने हनीमून के लिए चले गए हैं। 

priyanka chopra and nick jonas honeymoon picture went on viral
priyanka nick photoshoot, - फोटो : Instagram

प्रियंका ने जो तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है उसमें रेत पर "एनजे" और "पीसीजे" लिखा हुआ है, जो निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा जोनास के लिए है। तस्वीर में देसी गर्ल ने एक दिल और एक किस का इमोजी भी जोड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas honeymoon picture went on viral
priyanka chopra - फोटो : instagram

हाल ही में निक और प्रियंका 'हैलो मैग्जीन' के कवर पेज पर नजर आए थे जिसमें दोनों ईसाई शादी समारोह के अवतार में थे। प्रियंका और निक ने अपनी भव्य जोधपुर शादी को कवर करने के लिए भी कई पत्रिकाओं के साथ हाथ मिलाया था, जो कि पांच दिनों में हुई थी और इसमें दो समारोह शामिल थे- ईसाई और हिंदू परंपराओं के अनुसार।

विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas honeymoon picture went on viral
kim kardashian priyanka chopra

वहीं प्रियंका की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह निर्माता-निर्देशक शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काइ इज़ पिंक’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर होंगे। खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 20 दिसंबर को मुंबई में बॉलीवुड के खास दोस्तों और करीबीयों के साथ रिसेप्शन पार्टी करेंगे। ये प्रियंका और निक की दूसरी रिसेप्शन पार्टी रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed