बॉलीवुड में अब स्टार किड्स का जमाना आ गया है। जहां जाह्लवी और सारा बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं तो वहीं अब बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान के फिल्म इंडस्ट्री में दस्तक देने की खबरें जोरों पर हैं। हालांकि सुहाना ने एक्टिंग करना शुरू कर दिया है लेकिन वह अभी विदेशी प्ले में दिख रही हैं। हाल ही में कुछ दिनों पहले सुहाना खान ने अपने स्कूल में रोमियो-जूलियट नाम का एक प्ले किया था, ऐसे में खबर है कि सुहाना कुछ ही दिनों में बॉलीवुड का हिस्सा बन सकती हैं...
शुरू हुई सुहाना खान की पहली फिल्म की शूटिंग, सामने आईं सेट से तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि बॉलीवुडलाइफ की खबर के मुताबिक, सुहाना खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह शूटिंग के सेट पर नजर आ रही हैं। कुछ फोटो भी हैं जिनमें वह प्रोडक्शन टीम के साथ खड़ी हैं। ये तस्वीरें देखने के बाद पता चलता है कि यह किसी ऑफिशियल शूट से कम नहीं है।
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhanuniverse) on
बता दें कि यह फोटो एक एक्सरसाइज की है जहां सुहाना अपने दोस्तों संग नजर आ रही हैं। इस दौरान वह शूट को लेकर विचार-विमर्स भी कर रही हैं। क्योंकि यहां सुहाना काफी खुश दिख रही हैं। साफ है कि उन्होंने फिल्मी करियर में उतकर कोई गलती नहीं की है।
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhanuniverse) on
खबर है कि सुहाना को बचपन से ही एक्टिंग करने का बहुत शौक है और वह बॉलीवुड में आने की पूरी तैयारी कर रही हैं। इधर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
वहीं, शाहरुख खान ने भी साफ कर दिया था कि अगर उनकी बेटी एक्ट्रेस बनती हैं तो उन्होंने बहुत खुशी होगी। कुल मिलाकर फिलहाल शाहरुख का इरादा साफ हो गया है कि वह अपने बच्चों को भी खुद की तरह स्टारडम हासिल करवाना चाहते हैं। शाहरुख ने बॉलीवुड को सेफ और साफ इंडस्ट्री बताया है।