{"_id":"5c0f9106bdec2241b2773d01","slug":"anup-jalota-says-he-is-not-in-relation-with-jasleen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस से बेघर होते ही जसलीन ने दिखाए तेवर तो अनूप जलोटा बोले-उसे बुलाउंगा और..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस से बेघर होते ही जसलीन ने दिखाए तेवर तो अनूप जलोटा बोले-उसे बुलाउंगा और..
Tue, 11 Dec 2018 03:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला.कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला.कॉम
Updated Tue, 11 Dec 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनूप जलोटा और जसलीन
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 के घर से बेघर होते ही जसलीन ने जैसे ही अनूप जलोटा से रिश्ते को फेक करार दिया, वैसे ही भजन सम्राट का पक्ष जानने के लिए अमर उजाला डॉट कॉम ने उनका एक्सक्लूसिव इंटरव्यू लिया। बातचीत में अनूप जलोटा ने कहा कि जसलीन ने उनके साथ भी छल किया है। बिग बॉस के घर में जो भी हुआ, जसलीन के कहने पर हुआ। आगे की स्लाइड में देखिए पूरा इंटरव्यू..
2 of 5
anup jalota
अपने और जसलीन के रिश्ते पर बात करते हुए जलोटा ने कहा कि, मेरे और जसलीन के बीच में कुछ भी वैसा नही हैं जैसा कि शो में दिखाया गया। यह एक मजाक था, जो जसलीन द्वारा किया गया था। मैंने भी सोचा कि जब इसने झूठ बोल ही दिया है तो अब घर मैं इस झूठ के साथ प्रवेश किया जाए।
3 of 5
anup jalota and jasleen
अपनी इमेज को लेकर पूछे गए सवाल पर जलोटा कहते हैं कि मेरी इमेज को कुछ भी नुकसान नहीं हुआ था। मेरी इमेज पहले से और बेहतर हुई है। मैं एक बहुत अच्छा एक्टर हूं, मैंने बिग बॉ़स के घर में सिर्फ एक्टिंग की है। मेरे घर में अंदर जाने से बिग बॉस की टीआरपी बहुत तेजी से बढ़ी है। मुझे तो लगता है कि बिग बॉस का अगला सीजन मैं ही होस्ट करुंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anup jalota
अनूप जलोटा आगे कहते हैं कि मुझे घर में किसी भी वक्त बुलाया जा सकता है। जलोटा आगे कहते हैं, एक भजन सम्राट बड़ी- बड़ी गाड़ियों में घूम सकता है। मैं लोगों से अनुरोध करना चाहता हूं कि वह मेरी पर्सनल लाइफ में दखल न दें। मैं जो गाने गाता हूं उनको पसंद करें, नहीं अच्छे लगते हैं तो न सुनें।
विज्ञापन
5 of 5
anup jalota
बिग बॉस के विनर पर जलोटा कहते हैं कि रोमिल मेरे फेवरेट हैं। मुझे उनके गेम को देखकर लग रहा है कि वह इस साल का बिग बॉस जीत सकते हैं। घर में केवल उनको ही यह आभास हुआ था कि मेरा और जसलीन का रिश्ता मजाक है। वह आगे कहते हैं, जसलीन अब घर से बाहर आ गई हैं, मैं उनके साथ अब एक पार्टी करना चाहता हूं, जिसमें बिग बॉस के सारे प्रतिभागियों को बुलाना चाहूंगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।