बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियों में चल रही हैं। आए दिन वह अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। आज प्रियंका एक ग्लोबल आइकन बनकर एक रोल मॉडल के तौर पर भारत को रिप्रजेंट कर रही है। प्रियंका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का एक सफल सफर तय कर चुकी हैं। अपने इस बिजी शेड्यूल में भी प्रियंका अपने फैंस के लिए टाइम निकाल ही लेती हैं। अब हाल ही में, प्रियंका और निक पेरिस फैशन वीक के लिए रवाना हुए।
Priyanka-Nick: पेरिस में बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आए प्रियंका- निक, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, प्रियंका और निक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दोनों डिनर डेट पर बाहर जाते नजर आए। दोनों रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए हाथों में हाथ डाले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका की यह तस्वीर उनके फैन अकाउंट द्वारा साझा किया गया है। इस तस्वीर में प्रियंका सफेद रंग की टर्टलनेक ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वहीं निक ब्लैक ड्रेस में बेहद डैशिंग लग रहे हैं।
A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)
फैंस को प्रियंका का यह लुक बेहद पसंद आ रहा है और फैंस इसपर अपनी जबरदस्त प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इन दोनों को एक साथ रैंप वॉक पर देखने का इंतजार है।’ दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सच में काफी दिनों के बाद प्रियंका को उनके हसबैंड के साथ कपल गोल देते हुए देखा है।’ एक और यूजर ने कहा, ‘फैशन वीक में दोनों को देखने का बेसब्री से इंतजार है। पेरिस में इस शाम का इंतजार रहेगा।’
Daisy Shah: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर एक्टिंग का जलवा दिखाएंगी डेजी शाह, इस वेब सीरीज में आएंगी नजर
प्रियंका और निक दोनों ही अपने-अपने प्रोफेशनल काम और बेटी के होने के बाद पर्सनल लाइफ में बिजी हैं, बावजूद इसके अपने लिए क्वालिटी टाइम निकाल ही लेते हैं। फैंस भी इनकी तस्वीरों पर अपना खूब प्यार लुटाते हैं।
Ranbir Kapoor: बॉलीवुड को लेकर रणबीर कपूर ने कही बड़ी बात, एक्टर बोले-फिल्म इंडस्ट्री में अपनापन नहीं रहा
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसे रूसो ब्रदर्स ने प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।