फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भारत' छोड़ने के बाद कट्टर दुश्मन बन गए थे सलमान और प्रियंका, अब शादी में भेजा न्योता

Wed, 31 Oct 2018 03:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Oct 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas marriage guest list salman khan
salman khan, priyanka chopra - फोटो : file photo

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अभी तक आधिकारिक तौर पर प्रियंका चोपड़ा ने ऐलान तो नहीं किया है लेकिन खबरों की मानें तो दोनों 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच जोधपुर में शादी कर सकते हैं। इस दौरान बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज इस शादी का हिस्सा होंगे। 

priyanka chopra and nick jonas marriage guest list salman khan
priyanka and nick - फोटो : file photo

वेबसाइट स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के उन सभी लोगों को न्योता भेजेंगी जो कि उनके अच्छे दोस्त हैं। इस लिस्ट में फरहान अख्तर, सिद्धार्थ रॉय कपूर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और कटरीना कैफ का नाम शामिल है। सबसे खास बात है कि इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल है।

priyanka chopra and nick jonas marriage guest list salman khan
priyanka chopra - फोटो : file photo

ऐसा लगता है प्रियंका चोपड़ा पुरानी बातों को भुला देना चाहती हैं। दरअसल, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच फिल्म भारत के दौरान विवाद हुआ था। फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को साइन कर लिया गया था। दो दिनों की शूटिंग भी हुई थी, तभी प्रियंका ने फिल्म करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas marriage guest list salman khan
salman khan - फोटो : file photo

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वो निक जोनस से शादी करने जा रही हैं और उन्हें लगता है कि अपना समय फिल्म को नहीं दे पाएंगी। फिल्म से अचानक हाथ खींचने के बाद सलमान खान प्रियंका चोपड़ा पर भड़क गए थे। एक कार्यक्रम के दौरान जब सलमान खान से प्रियंका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि 'अगर तुम सगाई कर रही हो तो फिल्म छोड़ने की क्या जरूरत है? शादी के लिए चार दिन की तैयारी होती है, चार दिन शादी में लगते हैं लेकिन उसने साफ शब्दों में फिल्म करने से मना कर दिया।'

विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas marriage guest list salman khan
priyanka and nick - फोटो : file photo

सलमान खान ने आगे कहा था कि 'प्रियंका ने मेरी बहन अर्पिता से खुद को अप्रोच किया था। हजार बार फोन करके कहा कि मुझे सलमान खान के साथ काम करना है। उसने डायरेक्टर अली अब्बास को फोन करके कहा कि देखिए कोई काम मिल सकता है क्या मुझे।' सलमान खान जिस तरह से प्रियंका पर भड़के थे अब ऐसे में देखना होगा कि क्या वो इस दुश्मनी को भुलाकर शादी में पहुंचेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed