{"_id":"5c790851bdec224e4507fdc9","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-song-sucker-out-sung-by-jonas-brothers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका-निक की जोड़ी के बीच आया तीसरा शख्स, वीडियो में देखें तीनों ने कैसे जमकर की मस्ती?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका-निक की जोड़ी के बीच आया तीसरा शख्स, वीडियो में देखें तीनों ने कैसे जमकर की मस्ती?
Fri, 01 Mar 2019 03:56 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 01 Mar 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की गिनती अब ग्लोबल एक्ट्रेस में होती हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक,उनके चर्चे सुनने को मिलते हैं। हॉलीवुड फिल्म 'बे वॉच' और 'इजन्ट इट रोमांटिक' के बाद अब उनका सॉन्ग वीडियो रिलीज हो गया है। खास बात यह है कि इस वीडियो में उनके पति निक जोनस भी नजर आ रहे हैं।
priyanka chopra nick jonas
- फोटो : file photo
निक जोनस के इस गाने का नाम Sucker है। इस गाने को जोनस ब्रदर्स ने गाया है। खास बात यह है कि इस गाने में प्रियंका और निक के अलावा जो, डेनियल और गेम्स ऑफ थ्रॉन की एक्ट्रेस सोफी टर्नर भी नजर आ रहे हैं। Sucker गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है।
priyanka chopra, nick jonas
- फोटो : instagram
अब तक इस गाने को सोशल मीडिया पर ड़ेढ करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका। बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो वीडियो में वह अलग-अलग ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो में वह सोफी और डेनियल सहित निक के साथ जमकर मस्ती करती दिख रही हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा तीन महीने बाद भारत वापस लौट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra nick jonas
- फोटो : file photo
हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक चर्चा में रहने वाली प्रियंका ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के प्रति अपने लगाव को बताया है। प्रियंका ने कहा उनका हिंदी फिल्मों के प्रति काफी लगाव है। हॉलीवुड फिल्में करने के दौरान उन्होंने अपनी हिंदी फिल्मों को काफी मिस किया। हालांकि वह यह भी मानती हैं कि उनके लिए बॉलीवुड और हॉलीवुड जैसी कोई चॉइस नहीं है।
विज्ञापन
priyanka chopra nick jonas
- फोटो : social media
गौरतलब है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। फिल्म की निर्देशक हैं सोनाली बोस और इसके निर्माता हैं सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला। प्रियंका बॉलिवुड में आखिरी बार साल 2015 में ' बाजीराव मस्तानी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था।