{"_id":"5dcc24dd8ebc3e5b4507f256","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-spent-20-million-dollors-for-a-property-in-los-angeles-america","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका- निक ने लॉस एंजिलेस में खरीदा 144 करोड़ का बंगला, खासियतें दंग कर देंगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका- निक ने लॉस एंजिलेस में खरीदा 144 करोड़ का बंगला, खासियतें दंग कर देंगी
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस किसी न किसी वजह से खबरों में रहती हैं। ऐसे में अब प्रियंका के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल प्रियंका और निक जोनस ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में नया घर खरीदा है और इस घर की कीमत सुनकर आप भी जरूर कहेंगे- ओ माय गॉड।
2 of 6
priyanka chopra and nick jonas
- फोटो : instagram
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार निक और उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 20,000 वर्ग फुट की संपत्ति खरीदी है। इस संपत्ति की कीमत 20 मिलियन डॉलर है। यानी अगर इस संपत्ति की कीमत भारतीय करेंसी में मांपे तो इस संपत्ति की कीमत 144 करोड़ रुपए है।
3 of 6
Priyanka Chopra and Nick Jonas
- फोटो : social media
रिपोर्ट के मुताबिक जोनस ब्रदर्स लॉस एंजिल्स के पड़ोस में एनसिनो नामक जगह में बहुत पैसा निवेश कर रहे हैं। सभी भाइयों ने मिलकर अभी तक उस जगह पर संपत्ति के लिए कुल 34.1 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं। निक- प्रियंका से पहले सोफी टर्नर ने अपने पति के साथ 15,000 स्क्वायर फीट घर के लिए 14.1 मिलियन डॉलर खर्च किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
priyanka chopra, nick jonas
- फोटो : social media
रिपोर्ट के मुताबिक निक-प्रियंका के नए घर में सात बेडरूम और 11 बाथरूम हैं। वहीं सोफी टर्नर के नए घर में 10 बेडरूम और 14 बाथरूम हैं। बता दें कि अगस्त में ऐसी खबर सामने आई थी कि निक ने अपना बैचलर घर बेच दिया था और वह प्रियंका के साथ घर शेयर करने के लिए एक नए घर की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
Priyanka Chopra, Nick Jonas
- फोटो : social media
गौरतलब है कि निक-प्रियंका ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। इसके साथ ही वोग को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था कि, 'घर खरीदना और मां बनना मेरी टू-डू लिस्ट में है। मेरे लिए घर वह है जहाँ मैं खुश हूं, मेरे आस-पास के लोग खुश हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।