फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब प्रियंका को देख उमड़ी फैंस की भीड़ तो निक ने उठाया ये कदम, वीडियो वायरल

Wed, 04 Jul 2018 10:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick jonas this video surely win your heart
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका और निक के प्यार के चर्चे न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। डिनर डेट से लेकर वेडिंग फंक्शन तक यह कपल हमेशा एक साथ देखा गया जिससे इनके प्यार के किस्से हर एक ही जुबां पर चढ़ गए हैं। इस वक्त प्रियंका अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड निक के साथ यूएस में हैं। इस दौरान प्रियंका और निक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि इन दोनों में प्यार कितना गहरा है।
Priyanka Chopra and Nick jonas this video surely win your heart
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका हाल ही में निक के साथ यूएस वापस लौटी हैं जिसकी वजह निक का कॉन्सर्ट था। वहीं अब इन दोनों लवबर्ड का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका अपने फैंस के साथ सेल्फी खिंचवा रही हैं तो वहीं निक उनका इंतजार कर रहे हैं। खबरों की मानें तो प्रियंका और निक डिनर डेट पर गए थे। 
Priyanka Chopra and Nick jonas this video surely win your heart
Priyanka Chopra Nick Jonas
रेस्टोंरेट के बाहर प्रियंका को उनके फैंस ने देखा तो वह प्रियंका से सेल्फी लेने को कहने लगे। फैंस को देखकर प्रियंका भी खुद को रोक न सकी और फोटो खिंचवाने लगीं। वीडियो में आप देखेंगे कि प्रियंका फैंस के साथ सेल्फी खिंचवा रही हैं तो वहीं निक पास खड़े होकर उनका इंतजार कर रहे हैं। इस वीडियो से इतना तो तय है कि निक बहुत अच्छे इंसान है तभी तो उन्होंने प्रियंका को फैंस के साथ तस्वीर खिंचवाने दी और खुद उनका इंतजार करने लगे। 
 

 

@priyankachopra and @nickjonas with a fan after their date night. 💕😍 #Nickyanka #priyankachopra #Nickjonas

A post shared by Priyanka&Nick (@nickyanka18) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick jonas this video surely win your heart
प्रियंका चोपड़ा
जहां एक ओर प्रियंका और निक का प्यार परवान चढ़ रहा है तो वहीं अंबानी के बेटे की सगाई की फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में निक, प्रियंका और प्रियंका की मां मधु चोपड़ा दिख रहे हैं । यह फोटो आकाश अंबानी की प्री इंगेजमेंट पार्टी की है । फोटो से कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका की मां विदेशी दामाद पाकर बेहद खुश हैं । 
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick jonas this video surely win your heart
Priyanka Chopra Nick Jonas
आपको बता दें, निक से मिलने के बाद मधु चोपड़ा का बयान आया था । उन्होंने कहा था, 'मैं निक से डिनर के दौरान मिली । उनसे ज्यादा बात नहीं हो पाई । इतनी जल्दी निक के बारे में कोई राय बनाना ठीक नहीं होगा ।' खबर ये भी हैं कि निक और प्रियंका अगले महीने सगाई कर सकते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed