बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी बेहद देसी थी, इस बात का अंदाजा प्रियंका के लहंगे से लेकर शादी के वेन्यू की तस्वीरों से लगा सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को 5 दिन बीत चुके हैं। शादी की पहली तस्वीर निकयंका ने दिल्ली रिसेप्शन की देर शाम फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं अब सोशल मीडिया पर शादी के दिन की कुछ और तस्वीरें आई हैं।
शादी के दिन उम्मेद भवन में प्रियंका-निक ने की थी शानदार पार्टी, विदेशी दोस्तों के साथ तस्वीरें वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीरें प्रियंका और निक की शादी के बाद हुई पार्टी की है। कहा जा रहा है यह तस्वीरें प्रियंका और निक की हिंदू रिवाज से शादी होने के बाद की है। इन तस्वीरों में प्रियंका ने सुर्ख लाल रंग का गाउन पहना हुआ है तो वहीं निक ग्रे रंग के सूट में नजर आ रहे हैं। प्रियंका और निक के साथ इन तस्वीरों में कुछ विदेशी दोस्त भी नजर आ रहे हैं।
A post shared by Naveen Pandey (@glitterandglamourindia) on
इस पार्टी के अलावा निकयंका की कुछ और तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस तस्वीर में प्रियंका अपनी मैनेजर अंजुला आचार्या के साथ नजर आ रही हैं। इस सेल्फी में प्रियंका पाउट कर रही हैं और गॉगल्स लगाए हुए हैं। इसके साथ ही सफेद रंग की ड्रेस के साथ हैवी ज्वैलरी पहने हुए हैं।
A post shared by Mr & Mrs Jonas 💍 (@niyankaslove) on
A post shared by Mr & Mrs Jonas 💍 (@niyankaslove) on
इसके अलावा कुछ और तस्वीरें भी आई है जो क्रिश्चियन वेडिंग की हैं। इस तस्वीर में निकयंका केक के पास खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में शैम्पेन खोलते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक जोनस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दिल्ली में पहला रिसेप्शन देने के बाद मुंबई वापस लौट आए हैं।
A post shared by Mr & Mrs Jonas 💍 (@niyankaslove) on
A post shared by Bijoux Deluxe🇬🇧🇬🇧 (@bijouxdeluxe_) on