{"_id":"5be80764bdec2269aa2a21ce","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-wedding-picturs-on-auction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करोड़ों रुपये में बिकेंगी प्रियंका-निक की शादी की तस्वीरें, 25 लाख डॉलर की है डील?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करोड़ों रुपये में बिकेंगी प्रियंका-निक की शादी की तस्वीरें, 25 लाख डॉलर की है डील?
Sun, 11 Nov 2018 04:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Nov 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka, nick
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में इस वक्त शादी का माहौल चल रहा है। इस कड़ी में प्रियंका चोपड़ा अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस संग बहुत जल्द सात फेरे लेने वाली हैं। तो वहीं 14 और 15 नवंबर को दीपिका और रणवीर शादी करने इटली पहुंच चुके हैं। लेकिन आपको बता दें कि प्रियंका की शादी की तैयारियों ने भी जोर पकड़ लिया है। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि प्रियंका-निक की शादी की तस्वीरों की बड़ी बोली लगने वाली है...
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने शॉवर और बैचलर पार्टी का अपनी दोस्तों संग लुफ्त उठाया था। प्रियंका की इन दोनों पार्टियों की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। बताया जा रहा है कि प्रियंका जोधपुर में साल के अंत में शादी कर लेंगी।
3 of 5
priyanka chopra and nick jonas
ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका और निक की शादी की तस्वीरें एक अंतर्राष्ट्रीय मैगजीन में छपने वाली हैं लेकिन इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच बड़ी खबर यह भी आ रही है कि इस कपल की शादी की तस्वीरों की मोटी रकम वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka and nick
रिपोर्ट्स की माने तो कपल की शादी की तस्वीरों की रकम 25 लाख डॉलर बताई जा रही है। दरअसल, प्रियंका और निक की शादी की फोटोज की बोली लगाई गई है। बता दें कि इससे पहले इसी साल मई के महीने में हुई सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी की तस्वीरें भी एक मैगजीन में पब्लिश की गई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka and nick
आखिर में बता दें कि प्रियंका दिवाली के मौके पर अपनी दोस्तों संग पार्टी कर नीदरलैंड से भारत वापस आई थीं। उनके साथ उनकी बहन परिणिती चोपड़ा भी थीं। दोनों को दिवाली से एक दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया था। सगाई के बाद से ही प्रियंका अपनी शादी को लेकर बहुत ही ज्यादा बिजी हो गई हैं। इसलिए वह एक शाम भारत में होती हैं तो एक सुबह विदेश में।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।