बॉलीवुड की देसी गर्ल अब विदेश में जाकर बस गई हैं। प्रियंका ने साल 2018 में हॉलीवुड के मशहूर सिंगर निक जोनस के साथ शादी की थी। शादी के बाद प्रियंका निक के साथ ही लॉस एंजेलिस में जाकर बस गईं। वैसे तो प्रियंका भारत आती रहती हैं लेकिन लॉकडाउन का पूरा समय उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ बिताया है। हाल ही में उन्होंने इसके बारे में बात की और बताया कि उनका ये समय कैसे गुजरा।
सुबह उठकर सबसे पहले ये काम करती हैं प्रियंका चोपड़ा, पति निक के बारे में बताई ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल प्रियंका चोपड़ा हाल ही में हॉलीवुड के मशहूर चैट शो 'एलेन डिजेनरस शो' में शामिल हुई थीं। इस शो के दौरान प्रियंका ने अपने और निक के रिश्ते को लेकर भी ढेर सारी बातें कीं। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें लॉकडाउन के समय में पति निक जोनस से क्या- क्या सीखने को मिला।
प्रियंका ने इस चैट शो के दौरान बताया कि, 'मेरे मुकाबले निक साफ-सफाई में ज्यादा काबिल हैं क्योंकि मैं घर में गंदगी नहीं देखना चाहती, इसलिए अब मैंने अपने जूते वापस जगह पर रखने शुरू कर दिए हैं और सुबह बिस्तर बना रही हूं।' प्रियंका ने बताया कि निक जोनस और प्रियंका साथ में बैठकर खाना नहीं खाते क्योंकि दोनों को ही अलग- अलग जगह लंच और डिनर करना पसंद है।
प्रियंका ने कहा कि 'निक को डाइनिंग टेबल पर डिनर-लंच करना पसंद है और मुझे काउच पर खाना। निक कभी भी काउच पर नहीं खा सकते।' प्रियंका ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपने पति निक जोनस से पियानो बजाना भी सीखा। इसे लेकर भी चैट शो में एलेन डिजेनरस ने प्रियंका से सवाल किया।
प्रियंका ने अपनी पियानो क्लासेस के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैंने पियानो क्लासेस में दो दिनों के लिए अच्छा किया, और फिर मैं ऐसी थी जैसे मैं नहीं कर सकती। मैं ये कर नहीं पा रही थी। यह काफी मुश्किल था। निक ही वो शख्स थे जो मुझे सिखाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन जब मैंने हार मान ली तो निक भी पीछे हट गए।'
पढ़ें: तमन्ना भाटिया समेत इन सितारों को केरल हाई कोर्ट ने भेजा नोटिस, सट्टेबाजी को बढ़ावा देने का लगा आरोप