फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 साल छोटे एक्टर को डेट कर रहीं प्रियंका चोपड़ा, हाथों में हाथ डाले ये तस्वीरें हैं प्यार की गवाह

Tue, 12 Jun 2018 01:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 12 Jun 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra arrives Nick Jonas cousin wedding see pictures
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वॉंटिको' के एक एपिसोड के विवाद के अलावा अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। प्रियंका के अफेयर की खबरें बॉलीवुड से हॉलीवुड तक चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर अमेरिकन एक्टर और सिंगर निक जोनस के साथ प्रियंका की फोटो वायरल हो रही है।
Priyanka Chopra arrives Nick Jonas cousin wedding see pictures
priyanka chopra
ग्रैमी और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के नॉमिनेटिड सिंगर, एक्टर निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा के अफेयर के चर्चे इस वक्त आम हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा गया है। वायरल हो रही फोटोज को देखकर कहा जा रहा है कि प्रियंका, निक को डेट कर रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही निक ने प्रियंका की एक फोटो पर कमेंट करते हुए दिल का इमोटिकॉन बनाया था।
Priyanka Chopra arrives Nick Jonas cousin wedding see pictures
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की वायरल हो रही तस्वीरें निक के कजिन की शादी की है। तस्वीरों में प्रियंका गोल्डन ड्रेस में हैं और निक के हाथ में हाथ डालकर चल रही हैं। पिछले कुछ समय से दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। वायरल हो रही तस्वीरें इस बात का इशारा कर रही हैं कि दोनों के बीच कुछ न कुछ तो जरूर चल रहा है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra arrives Nick Jonas cousin wedding see pictures
priyanka chopra

तस्वीरों को देखने के बाद निक और प्रियंका के अफेयर की खबरें और पुख्ता होती जा रही हैं लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि निक, प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। निक 25 के और प्रियंका 35 साल की हैं। खैर प्यार में उम्र नंबर से ज्यादा और कुछ नहीं है। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra arrives Nick Jonas cousin wedding see pictures
priyanka chopra

प्रियंका से निक जोनस की मुलाकात ‘क्वांटिको’ के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों साल 2017 में मेट गाला इवेंट पर हाथों में हाथ डाले देखे गए। दोनों को बेसबॉल मैच के दौरान भी साथ देखा गया। प्रियंका और निक के बीच रिश्ते की सच्चाई क्या है ये तो प्रियंका ही बता सकती हैं। इससे पहले प्रियंका का दिल शाहरुख खान पर भी आया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed