{"_id":"621b0b2496aa267fe70b9235","slug":"priyanka-chopra-backed-american-series-madhuri-dixit-life-now-canceled-know-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Madhuri Dixit life Based Series: प्रियंका चोपड़ा नहीं बनाएंगी माधुरी दीक्षित पर आधारित सीरीज, नच ले गर्ल ने खुद बताई वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Madhuri Dixit life Based Series: प्रियंका चोपड़ा नहीं बनाएंगी माधुरी दीक्षित पर आधारित सीरीज, नच ले गर्ल ने खुद बताई वजह
दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, इस समय अपनी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'द फेम गेम' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस सीरीज से माधुरी ने भी अपना ओटीटी डेब्यू कर दिया है, लेकिन इससे 'द फेम गेम' से पहले भी माधुरी दीक्षित के जीवन पर एक सीरीज बन रही थी। इस सीरीज को ग्लोबल आईकॉन प्रियंका चोपड़ा बनाने वाली थीं। हालांकि अब माधुरी दीक्षित ने खुलासा किया है कि इस सीरीज को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। माधुरी दीक्षित ने इस सीरीज को कैंसल करने के पीछे की वजह भी बताई है।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित
- फोटो : insta
प्रियंका चोपड़ा ने कुछ साल पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके इस शो की घोषणा की थी। इस पोस्ट के शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, "अविश्वसनीय माधुरी दीक्षित का वास्तविक जीवन श्री राव की अद्भुत कहानी के पीछे प्रेरणा रहा है, और मैं उन दोनों के साथ काम करने का इंतजार नहीं कर सकती यह देखने के लिए कि यह कैसे होगा, अमेरिकी टेलीविजन के लिए एक शो का निर्माण कर रही हूं!" प्रियंका चोपड़ा ने इस बारे में काफी लंबी पोस्ट की थी।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित
- फोटो : insta
अब एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए खुलासा किया है कि इस सीरीज को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रियंका चोपड़ा जिस सीरीज का निर्माण करने जा रही थी असल में वह मेरी आत्मकथा नहीं थी, बल्कि यह सिर्फ मेरे जीवन का एक हिस्सा था। यह आंशिक कल्पना और आंशिक वास्तविकता पर आधारित थी, जिसमें मेरे जीवन से कुछ उदाहरण लेने जा रहे थे, जिसमें यह तथ्य भी शामिल थे, हालांकि अब इसपर काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : insta
दरअसल इस सीरीज में माधुरी दीक्षित के जीवन के उस हिस्से को दिखाया जाना था जब उन्होंने बॉलीवुड करियर को छोड़कर डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली थी और यूएस में रहती थीं। माधुरी दीक्षित ने बताया कि इस शो को लेकर काफी डिस्कशन किया गया और इसकी स्क्रिप्ट पर भी काम किया गया था लेकिन कभी-कभी कुछ चीजें हो जाती हैं और कभी-कभी नहीं होती हैं। हमने कोशिश की लेकिन बात नहीं बन पाई।
विज्ञापन
5 of 5
माधुरी दीक्षित की वेब सीरीज 'द फेम गेम'
- फोटो : social media
माधुरी की वेब सीरीज 'द फेम गेम' में उनके साथ, मानव कौल, संजय कपूर, लक्षवीर सरन और मुस्कान जाफरी नजर आने वाले हैं। इस सीरीज की कहानी बॉलीवुड आइकन अनामिका आनंद के इर्द-गिर्द घूमती है जो दुनिया की सबसे प्रसिद्ध महिलाओं में से एक है। जो एक प्यारी पत्नी और मां भी है जो अचानक बिना किसी निशान के गायब हो जाती है। अब सवाल यह है कि "अनामिका कहां है?, जिसके बाद एक सुपरस्टार के जीवन की दर्दनाक सच्चाई उजागर होती है और एक एक करके परत दर परत खुलती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।