{"_id":"5c01093ebdec2241bb51d393","slug":"priyanka-chopra-become-miss-world-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका को आज ही मिली थी सबसे बड़ी खुशखबरी, एक जवाब ने बना दिया था संसार की सबसे खूबसूरत लड़की","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका को आज ही मिली थी सबसे बड़ी खुशखबरी, एक जवाब ने बना दिया था संसार की सबसे खूबसूरत लड़की
Fri, 30 Nov 2018 03:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
30 नवंबर की तारीख का भारत के साथ बड़ा ही सुंदर नाता है। दरअसल वर्ष 2000 में 30 नवंबर के दिन भारत की 17 बरस की एक लड़की ने दुनिया में सबसे सुंदर होने का खिताब अपने नाम कर लिया था और उस लड़की का नाम है प्रियंका चोपड़ा।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
लंदन के मिलेनियम डोम में हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल दौर में प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया गया कि वह किस जीवित महिला को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं। इस सवाल का प्रियंका चोपड़ा ने जो जवाब दिया, उसके बाद पूरा हॉल देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
3 of 5
priyanka chopra
उन्होंने दीन दुखियों की सेवा करने वाली मदर टेरेसा को दुनिया की सबसे सफल महिला बताकर दुनिया की सबसे सुंदर महिला बनने का गौरव हासिल किया। प्रियंका के इस जवाब ने उन्हें मिस वर्ल्ड के ताज तक पहुंचा दिया था। हालांकि ऐसी खबरें भी उस वक्त आई थीं कि प्रियंका के इस जवाब पर विदेशी मीडिया ने काफी बवाल मचाया था क्योंकि सवाल जीवित महिला से संबंधित था जबकि मदर टेरेसा का निधन 1997 में हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka-chopra
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा को साल 2017 में सामाजिक कार्यो में योगदान के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। प्रियंका को इस सम्मान के लिए हार्मनी फाउंडेशन द्वारा आमंत्रित किया गया था। मां मधु चोपड़ा ने प्रियंका की तरफ से यह सम्मान ग्रहण किया था।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : TOI
देश दुनिया में नाम कमा चुकीं प्रियंका अपने विदेश मंगेतर निक जोनस से शादी करने जा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जोधपुर पहुंच गए हैं। जोधपुर के उमेद भवन में आज प्रियंका की मेंहदी की रस्म होगी। कल मेहंदी की रस्म है और 2 दिसंबर को दोनों की शादी की खबर आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।