{"_id":"5b3dc7844f1c1ba5468b4b56","slug":"priyanka-chopra-become-the-first-indian-to-achieve-25-million-follower-mark-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका को पीछे छोड़ प्रियंका बनीं भारत की नंबर 1 महिला, देखती रह गईं ऐश्वर्या और आलिया ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका को पीछे छोड़ प्रियंका बनीं भारत की नंबर 1 महिला, देखती रह गईं ऐश्वर्या और आलिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा का नाम हाल ही में दुनिया की सबसे हॉट महिला की लिस्ट में शामिल हुआ है। इस कड़ी के साथ ही प्रियंका के नाम एक और नया खिताब जुड़ गया है। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली प्रियंका अब भारत की पहली ऐसी महिला बन गई है जिनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स सबसे ज्यादा है।
2 of 4
Priyanka and Deepika
बॉलीवुड के बाद प्रियंका का सिक्का हॉलीवुड में भी देखते ही देखते जम गया। 'क्वांटिको' सीरियल से हॉलीवुड में कदम रखने वाली प्रियंका अब सात समंदर पार भी फेमस हो गई हैं। जिसका सबूत प्रियंका की बढ़ी लोकप्रियता है। अपनी इस बढ़ती लोकप्रियता की वजह से प्रियंका ने 'पद्मावत' एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया है।
3 of 4
priyanka chopra
नए रिकॉर्ड के मुताबिक बॉलीवुड की देसी गर्ल की इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 25 मिलियन हो गई है। प्रियंका के इस रिकॉर्ड ने दीपिका पादुकोण को पछाड़ दिया है। दीपिका पादुकोण की फॉलोअर्स की संख्या इंस्टाग्राम पर 24.9 मिलियन है। प्रियंका के इस नए रिकॉर्ड से न केवल दीपिका बल्कि बॉलीवुड और क्रिकेट की कई हस्तियां पीछे रह गई हैं। आंकड़ों की बात करें तो विराट कोहली 22.7 मिलियन, आलिया भट्ट 22.7 मिलियन और श्रद्धा कपूर के 21.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
priyanka chopra
आपको बता दें, प्रियंका के फॉलोअर्स न केवल इंस्टाग्राम बल्कि फेसबुक और ट्विटर पर भी अधिक है। फेसबुक पर प्रियंका के 37 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ऐसे में इतना तो तय है कि बॉलीवुड की देसी गर्ल सोशल मीडिया की 'क्वीन' बन गई है। हाल ही में कुछ सेलिब्रिटी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।