प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में पति निक जोनस के साथ बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड 2019 (Billboard Music Award 2019) में पहुंची थीं। इस दौरान प्रियंका की खूबसूरत ड्रेस और ज्वेलरी ने सभी को आकर्षित किया। खबरों की मानें तो प्रियंका ने इस फंक्शन में जो ज्वेलरी पहनी थी उसकी कीमत करोड़ों में है। खास बात यह है कि इसी अवॉर्ड फंक्शन के दौरान प्रियंका और निक लिपलॉक वीडियो की वजह से चर्चा में रहे थे।
करीब 2 करोड़ की ज्वेलरी पहन अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं प्रियंका, दिखने में लगी सादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने टिफनी एंड कंपनी के 5,600 डॉलर के डायमंड के ईयरिंग पहना था। इसके साथ मैच करता हुआ जो ब्रेसलेट पहना था उसकी कीमत 12,000 डॉलर है। कहा जा रहा है कि दोनों टी कलेक्शन ब्रांड के थे। इन दोनों चीजों के अलावा जिसने सभी को अट्रैक्ट किया वह प्रियंका चोपड़ा के गले का नेकलेस था।
प्रियंका चोपड़ा ने भले ही इस फंक्शन में पतला सा नेकलेस पहना था लेकिन इसकी कीमत काफी ज्यादा है। प्रियंका ने गले में जो बॉल की शेप का पेंडेंट पहना था उसकी कीमत 11,000 डॉलर है जबकि 55,000 डॉलर का विक्टोरिया ग्रेजुएट लाइन नेकलेस पहना था। इसके साथ ही 165,000 सर्किट डायमंड नेकलेस पहना था। इन सबके अलावा प्रियंका चोपडा़ ने टी वायर रिंग पहनी थी जिसकी कीमत 2300 डॉलर, इसके अलावा दो और चीजें टी टू चेन रिंग और वायर रिंग पहन रखी थी। जिसकी कीमत 850 और 825 डॉलर है। भारतीय करंसी के मुताबिक इसकी कीमत करीब 1.8 करोड़ है।
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा स्टाइल के मामले में हमेशा चर्चा में रहती हैं। अपनी इस ड्रेस के अलावा प्रियंका इन दिनों अपने भाई की वजह से भी चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के भाई सिद्धार्थ की शादी 29 अप्रैल को होनी थी। इसके बाद ऐसी खबरें आईं कि यह शादी कुछ समय बाद होगी जिसकी वजह सिद्धार्थ की Fiance इशिता कुमार की सर्जरी थी। इसके बाद प्रियंका विदेश वापस चली गई थीं। इस बीच इशिता ने एक पोस्ट किया है। इशिता का यह पोस्ट उनके और सिद्धार्थ के रिश्ते में सब कुछ ठीक न होने की ओर इशारा कर रहा है।
Cheers to new beginnings🥂 With a goodbye kiss to beautiful endings 🌺
A post shared by Ishita Kumar (@ishittaakumar) on