{"_id":"5b4ebc604f1c1b3b5a8b577e","slug":"priyanka-chopra-birthday-celebration-first-picture","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका के जन्मदिन के जश्न की पहली तस्वीर आई सामने, देर रात निक के साथ ऐसे किया सेलिब्रेट ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका के जन्मदिन के जश्न की पहली तस्वीर आई सामने, देर रात निक के साथ ऐसे किया सेलिब्रेट
Wed, 18 Jul 2018 09:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Jul 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में प्रियंका के फैंस जरूर जानना चाहते होंगे कि आखिर उनकी देसी गर्ल अपने इस खान दिन को कैसे सेलिब्रेट कर रही हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसे देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रियंका के लिए उनका जन्मदिन कितना खास होने वाला है।
2 of 5
priyanka chopra
कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं प्रियंका कथित ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ जन्मदिन मनाने के लिए ग्रीस जाएंगी। फिलहाल अभी तक तो इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि प्रियंका कहां है लेकिन इतना जरूर है कि जन्मदिन को पूरी तरह से एन्जॉय करने की तैयारी कर ली गई है।
3 of 5
priyanka chopra
प्रियंका ने देर रात इंस्टाग्राम स्टोरी पर केक की एक फोटो शेयर की और उसके ऊपर कैप्शन भी लिखा। प्रियंका ने कैप्शन देते हुए लिखा..'और अभी शुरू हो गया'। प्रियंका के इस कैप्शन से इतना तो तय है कि यह दिन उनकी जिंदगी का यादगार दिन बनने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले प्रियंका निक के साथ डिनर डेट पर गई थीं। यह एक नहीं बल्कि डबल डिनर डेट थी। दरअसल, प्रियंका और निक के अलावा , निक के भाई जो जोनस और उनकी होने वाली बीवी सोफी टर्नर भी देखी गईं। यानी कि इस डबल डेट के साथ ही प्रियंका के जन्मदिन का जश्न शुरू हो गया था।
विज्ञापन
5 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
खबरों की मानें तो प्रियंका और निक जुलाई के आखिर या फिर अगस्त में सगाई कर सकते हैं। बीते काफी दिनों से प्रियंका और निक के अफेयर की खबरें लाइम लाइट में हैं। यहां तक कि प्रियंका हाल ही में भारत निक को अपनी मां मधु चोपड़ा से मिलवाने भी लाई थीं ऐसे में इन खबरों ने और भी जोर पकड़ लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।