{"_id":"5b4ebd974f1c1b466d8b5663","slug":"varun-dhawan-and-anushka-sharma-will-promote-sui-dhaaga-made-in-india-for-40-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सुई धागा' की टीम को दिए गए नए आदेश, 40 दिन तक बिना रुके प्रमोशन करेंगे अनुष्का-वरुण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सुई धागा' की टीम को दिए गए नए आदेश, 40 दिन तक बिना रुके प्रमोशन करेंगे अनुष्का-वरुण
Wed, 18 Jul 2018 09:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Jul 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बहुचर्चित अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा- मेड इन इंडिया' काफी सुर्खियों में छाई हुई है। हाल ही में फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर खुलासा हुआ है। इस फिल्म का ट्रेलर अगले महीने रिलीज किया जाएगा। इस दौरान अनुष्का और वरुण ने 'सुई धागा' के प्रमोशन को लेकर अपनी टीम को नए आदेश जारी किए हैं।
2 of 5
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने 'सुई धागा' के प्रमोशन के लिए पूरी टीम को आदेश दिए हैं कि वह इस फिल्म का प्रोमोशन 40 दिन तक करेंगे और इस दौरान पूरी टीम प्रमोशन में जोर शोर से सहयोग करे। बताया जा रहा है कि पहले फिल्म का प्रोमोशन 20 दिन करने का विचार था। लेकिन अनुष्का और वरुण ने इसको बढ़ाकर 40 दिन कर दिया है।
3 of 5
खबरों की मानें तो यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ योजना से प्रेरित है। इसलिए आज के नए युवाओं को आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाने के लिए अनुष्का और वरुण ने 'सुई धागा' के प्रमोशन को 40 दिन तक करने का विचार बनाया है। खास बात यह है कि वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर भी नजर आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बात करें 'सुई धागा- मेड इन इंडिया' की कहानी की तो इस फिल्म में वरुण 'मौजी' नाम के टेलर का किरदार कर रहे हैं, जबकि अनुष्का यानि 'ममता' वरुण की सहयोगी टेलर बनी हुई हैं जो वरुण के कपड़ों पर कढ़ाई करने का काम करती है। चूंकि फिल्म के सारे किरदारों को गांवों से जुड़ा दिखाना था इसलिए फिल्म में हर किरदार को देहाती लुक में रखा गया है।
विज्ञापन
5 of 5
'सुई धागा-मेड इन इंडिया' फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं, जबकि मनीष शर्मा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म के बैनर तले बनाई जा रही है। इस फिल्म के 28 सितंबर को रिलीज होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।