फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस के 'सूरमा' नहीं बन पाए दिलजीत दोसांझ, 5वें दिन ही हुए 'धड़ाम'

Wed, 18 Jul 2018 09:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Jul 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
Diljit Dosanjh and Taapsee Pannu Soorma film box office collection day 5
soorma
जहां एक ओर रिलीज के चौथे हफ्ते भी धीमी रफ्तार से ही सही लेकिन रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' की कमाई जारी है तो वहीं 'सूरमा' का कलेक्शन आपको जरूर हैरान कर सकता है। 'सूरमा' को रिलीज हुए महज 5 दिन हुए हैं लेकिन कलेक्शन के आंकड़े को देखकर ऐसा लगता है कि 'सूरमा' बॉक्स ऑफिस पर अभी से दम तोड़ रही है।
Diljit Dosanjh and Taapsee Pannu Soorma film box office collection day 5
soorma
'सूरमा' फिल्म हॉकी के खिलाड़ी संदीप सिंह की बायोपिक है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे संदीप सिंह बड़ी दुर्घटना के बाद भी अपने आप को हॉकी का सूरमा बनाते हैं। हालांकि कलेक्शन को देखकर इतना जरूर कह सकते हैं कि फिल्म लोगों को सिनेमाघरों में लाने में कहीं न कहीं नाकामयाब हुई।
Diljit Dosanjh and Taapsee Pannu Soorma film box office collection day 5
SOORMA
'सूरमा' के आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन यानी कि शुक्रवार को 3.25 करोड़,शनिवार को 57.81% की ग्रोथ कर 5.05 करोड़ और रविवार को 5.60 करोड़ और सोमवार को 2 करोड़ की कमाई की। वहीं मंगलवार की कमाई को मिलाकर 'सूरमा' फिल्म का कलेक्शन करीब 17.79 करोड़ पहुंच गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diljit Dosanjh and Taapsee Pannu Soorma film box office collection day 5
सूरमा
'सूरमा' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई थी हालांकि दूसरे दिन के कलेक्शन को देखकर ऐसा लगा कि इसकी कमाई का आंकड़ा आने वाले दिनों में जबरदस्त रहेगा, पर ऐसा नहीं हुआ। 'सूरमा' के कलेक्शन का यही हाल रहा तो इस फिल्म का बजट निकालना भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
Diljit Dosanjh and Taapsee Pannu Soorma film box office collection day 5
soorma
बॉक्स ऑफिस पर खेल से संबंधित सभी फिल्मों को अच्छा रिस्पांस मिला है। ऐसे में 'सूरमा' का कलेक्शन अपने आप में हैरान करने वाला है। 'सूरमा' 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। संदीप सिंह का किरदार निभा रहे दिलजीत दोसांझ ने फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग की है। फिल्म का बजट 30 करोड़ बताया जा रहा है। फिलहाल 'सूरमा' के पास कमाई करने के महज दो दिन ही बचे है क्योंकि जाह्नवी कपूर की 'धड़क' फिल्म रिलीज हो रही है जिसका सीधा असर सूरमा के कलेक्शन पर पड़ेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed