{"_id":"5b4ea9944f1c1b4c748b584b","slug":"ranbir-kapoor-sanju-film-box-office-collection-day-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"19वें दिन भी रणबीर की 'संजू' ने की छप्परफाड़ कमाई, कलेक्शन के मामले में रिकॉर्ड तोड़ना बेहद मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
19वें दिन भी रणबीर की 'संजू' ने की छप्परफाड़ कमाई, कलेक्शन के मामले में रिकॉर्ड तोड़ना बेहद मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Jul 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
sanju
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर की 'संजू' की 19वें दिन भी कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी है। यह फिल्म जल्द ही रिलीज के चौथे हफ्ते में कदम रखने वाली है ऐसे में इसकी कमाई की रफ्तार में वीक डेज में कमी जरूर आई है फिर भी धीमी रफ्तार से ही सही लेकिन कलेक्शन जारी है। इस फिल्म ने पहले दिन से अब तक कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।
sanju
'संजू' की बॉक्स ऑफिस पर लगातार जारी कमाई आने वाली फिल्मों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। फिलहाल तो बॉक्स ऑफिस पर 'संजू' की टक्कर 'सूरमा' से हुई और दो दिन बाद 'संजू' की रफ्तार पर 'धड़क' ब्रेक जरूर लगा सकती है। जिसकी वजह 'धड़क' फिल्म की एडवांस बुकिंग है जो कि शुरू हो चुकी है।
sanju
'संजू' के कलेक्शन की बात करें तो इसके पहले हफ्ते की कमाई 202.51 करोड़, दूसरे हफ्ते की कमाई 92.67 करोड़ और तीसरे हफ्ते की अब तक की कमाई 316.64 करोड़ रही। वहीं सोमवार और मंगलवार के कलेक्शन के बाद 'संजू' की कमाई का कुल आंकड़ा 321.85 के करीब पहुंच गया है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर की 'संजू' की तरह 'धड़क' भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर पाएगी या फिर नहीं।
#Sanju Third Tuesday - ₹ 2.55 cr nett. Grand Total- ₹ 321.85 .
— Sumit kadel (@SumitkadeI) July 18, 2018
ALL TIME BlOCKBUSTER
विज्ञापन
विज्ञापन
sanju
'संजू' की बात करें तो 300 करोड़ के जादुई आंकड़े को छूने के बाद 'संजू' रणबीर के करियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'संजू' का बजट 100 करोड़ रुपये है। हालांकि फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 'संजू' फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
विज्ञापन
sanju
300 करोड़ के आंकड़े को महज 16 दिन में पार कर रणबीर ने बाकी फिल्मों के आगे का सफर मुश्किल कर दिया है। 'संजू' की शुरू की कमाई के आंकड़े को देखें तो उसके लिए इतनी लंबी पारी बॉक्स ऑफिस पर खेलना कोई बड़ी बात नहीं थी। इस फिल्म से शुरुआत से ही कई ताबड़तोड़ कमाई करके कई रिकॉर्ड तोड़े हैं जिसका नतीजा 300 करोड़ के क्लब में शामिल होना है।