{"_id":"64b562ab23b65dd92c05ba77","slug":"priyanka-chopra-birthday-special-know-unknown-facts-about-actress-love-life-and-career-2023-07-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: एक छोटे से फैन ने डरने लगी थीं प्रियंका, बाहर घंटों खड़ा रहकर करता था अभिनेत्री का इंतजार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra: एक छोटे से फैन ने डरने लगी थीं प्रियंका, बाहर घंटों खड़ा रहकर करता था अभिनेत्री का इंतजार
बॉलीवुड में आना हर अभिनय प्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है। अपने इस सपने को पाने के लिए कोई भी कलाकार जी तोड़ मेहनत कर के इंडस्ट्री में अपनी जगह पक्की करने की चाहत रखता है। आज हम आपको एक ऐसी ही शख्सियत से रूबरू कराने जा रहे है, जिन्होंने आज अपनी मेहनत से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना मुकाम बना चुकी हैं। आज वह ग्लोबल आइकन बनकर देश का नाम भी रोशन कर रही हैं।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : social media
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा की। प्रियंका आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 को उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में हुआ था। बेहद कम उम्र में ही प्रियंका ने अपने सपनों की तरफ अपने कदम बढ़ा लिए थे। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली प्रियंका ने यह साबित कर दिया था कि सफलता किसी भी उम्र की मोहताज नहीं होती है।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका के लिए बॉलीवुड के रास्ते खुल गए और वह अपने अभिनय के दम पर आगे बढ़ती चली गईं। धीरे-धीरे दर्शकों ने भी प्रियंका के लिए अपने दिलों में जगह बनानी शुरू कर दी थी। बॉलीवुड से पहले प्रियंका ने मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता के दौरान अपने जवाब से वहां के दर्शकों का दिल भी जीत लिया था। हालांकि, प्रियंका ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान एक सवाल का गलत जवाब दे दिया था, लेकिन उन्हें फिर भी मिस वर्ल्ड की ताज पहनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका से उनके अनोखे फैन के बारे में पूछा गया था, जिसके जवाब में अभिनेत्री ने बताया था कि वह अनोखा नहीं था बल्कि थोड़ा डरावना था। प्रियंका ने कहा, ‘एक बच्चा हर वीकेंड घंटों मेरे घर के बाहर खड़े होकर मेरी कार का इंतजार करता था। एक दिन सिक्योरिटी गार्ड ने मुझे फोन करके उसके बारे में बताया तो मैंने उसे अपने पास बुलाकर उससे बात की। उस बच्चे ने बताया कि वह मेरे जैसा बनना चाहता है और मेरे साथ घूमना चाहता है। इसके बाद मैंने उसके घर वालों को कॉल कर के सारी जानकारी दी और उसे वापस स्कूल भेज दिया। हम दो साल तक संपर्क में थे।’
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
पर्सनल लाइफ की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा काफी दिनों से भारत से दूर लॉस एंजिल्स में हैं। वह वहां अपने पति निक जोनस के संग अपना पैरेंट्स हुड एन्जॉय कर रही हैं। अभिनेत्री एक बेटी की मां हैं। प्रियंका जल्द ही आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के सा ‘जी ले जरा’ में भी नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।