फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: जब शाहरुख ने नेशनल टीवी पर प्रियंका से कहा- 'मुझसे शादी करोगी', ऐसा था अभिनेत्री का रिएक्शन

Tue, 18 Jul 2023 11:21 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 18 Jul 2023 11:21 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra birthday when shahrukh khan proposed actress in front  of everyone on national television
शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा आप अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। वह दुनिया की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। ब्यूटी पेजेंट विनर बनने से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री आज हॉलीवुड तक में अपना परचम लहरा रही हैं। वह सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर बात करने से नहीं कतराती हैं। प्रियंका की दोस्ती भी बॉलीवुड में कई बड़े कलाकारों के साथ है। शाहरुख खान के साथ भी प्रियंका की अच्छी दोस्ती रही है। शाहरुख और प्रियंका ने फिल्म में एकसाथ काम भी किया है। एक वक्त ऐसा भी था, जब शाहरुख का नाम प्रियंका के साथ जुड़ने लगा था।

priyanka chopra birthday when shahrukh khan proposed actress in front  of everyone on national television
प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

अब शाहरुख खान के अगर चार्म का देवता कहें तो यह गलत नहीं होगा। वह जब भी बाहें फैलाकर, नजरें झुकाकर हिरोइन की तरफ देखते हैं तो जाहिर है कि हर कोई उनपर फिदा हो जाता है। उनके साथ इंडस्ट्री की हर लड़की काम करने और पर्दे पर रोमांस करने की इच्छा रखती है। प्रियंका चोपड़ा ने भी शाहरुख का साथ बिल्लू और डॉन में काम किया है। इस फिल्म के बाद शाहरुख के साथ प्रियंका का नाम जोड़ा गया। कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया तो अफवाहों को और हवा मिली। 

इसे भी पढ़ें- Kiara Advani: शादी के बाद और अधिक महत्वकांशी हो गई हैं कियारा, बोलीं- सिद्धार्थ मल्होत्रा से मिलती है प्रेरणा

priyanka chopra birthday when shahrukh khan proposed actress in front  of everyone on national television
शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद एक कार्यक्रम के दौरान शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा के लिए एक गाना गाते दिखे थे। उस गाने में वे अंग्रेजी में कहते दिखे थे- मैरी मी मैरी मी। इसके बाद प्रियंका हैरानी से उन्हें देखतीं और हंसती दिखी थीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया था। इसके बाद शाहरुख खान और प्रियंका के रिलेशनशिप के रूमर्स को लेकर एक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra birthday when shahrukh khan proposed actress in front  of everyone on national television
शाहरुख खान-प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
खबरों के अनुसार शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की नजदीकियों की खबरों से शाहरुख का घर टूटने की कगार पर आ गया था। इसके बाद एंट्री हुई शाहरुख के बेस्टी करण जौहर की और उन्होंने गौरी को संभाला था। हालांकि खबरें तो यह भी रहीं कि करण जौहर की वजह से प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड निकाला हो गया था, इसी वजह से उन्हें हॉलीवुड जॉइन करना पड़ा।
 
विज्ञापन
priyanka chopra birthday when shahrukh khan proposed actress in front  of everyone on national television
सिटाडेल-प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज सिटाडेल रिलीज हुई थी। इस सीरीज में वह एक्शन करती दिखी थीं। इसके साथ ही सीरीज में अभिनेत्री ने बोल्ड सीन भी दिए थे जो कि चर्चा का विषय बने हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed