फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबीं प्रियंका चोपड़ा, शेयर किया खुशी मनाने का वीडियो

Sat, 04 Jul 2026 03:06 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 04 Jul 2026 03:06 PM IST
सार

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस की एक झलक दिखाई है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra celebrate American Independence day shares celebration video
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए अमेरिका के 4 जुलाई के जश्न से पहले माहौल को दिखाया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर देर रात का एक वीडियो शेयर किया। इसमें उनके घर से रात के समय आसमान में आतिशबाजी की रोशनी दिखाई दे रही है।
Priyanka Chopra celebrate American Independence day shares celebration video
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका की पोस्ट में क्या है?
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जो वीडियो शेयर की है उसमें देखा जा सकता है कि उनके घर के बाहर रंग-बिरंगी आतिशबाजी दिखाई दे रही है। इससे एक शांत माहौल बन रहा है। सोशल मीडिया पर इस पल को शेयर करते हुए प्रियंका ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'बिस्तर से 4 जुलाई की बधाई।' 

आपको बता दें कि 4 जुलाई को अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार 'पेद्दी', जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी राम चरण की फिल्म

Priyanka Chopra celebrate American Independence day shares celebration video
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका का अमेरिका से नाता
प्रियंका चोपड़ा का अमेरिका से जुड़ाव उनके बचपन से ही है। भारत लौटने से पहले उन्होंने वहां कई साल बिताए। उस दौरान, उन्होंने मैसाचुसेट्स, आयोवा और न्यूयॉर्क के स्कूलों में पढ़ाई की। इन अनुभवों ने उन्हें कम उम्र में ही एक अलग संस्कृति से परिचित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra celebrate American Independence day shares celebration video
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकी सिंगर से की शादी
भारत लौटने के बाद, प्रियंका ने बॉलीवुड में शानदार करियर बनाया और देश के प्रमुख स्टार्स में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई। कई वर्षों बाद, उन्होंने हॉलीवुड में मौके तलाशने का फैसला किया। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी की है। वह अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ अमेरिका में रहती हैं।
विज्ञापन
Priyanka Chopra celebrate American Independence day shares celebration video
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो, वह लंबे समय के बाद एसएस राजामौली की एपिक फिल्म 'वाराणसी' से इंडियन सिनेमा में वापसी करेंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed