{"_id":"625d0082e35b05082a55824a","slug":"priyanka-chopra-celebrate-easter-2022-with-husband-nick-jonas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इस तरीके से मनाया ईस्टर, शेयर की शानदार तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Photos: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इस तरीके से मनाया ईस्टर, शेयर की शानदार तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में पेरेन्ट्स बने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को अक्सर सार्वजनिक स्थलों पर घूमते हुए स्पॉट किया जाता है। प्रियंका और निक को परेफ्क्ट कपल भी माना जाता है। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने पति निक जोनस के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें अपलोड की हैं। इनमें वह ईस्टर का जश्न मनाती हुई दिख रही हैं। बेटी के जन्म के बाद प्रियंका और निक का यह पहला ईस्टर है। हालांकि इन तस्वीरों में कपल की बेटी नहीं दिखाई दे रही है।
2 of 4
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी पांच तस्वीरें शेयर की हैं। उन तस्वीरों में प्रियंका ने बनी इयर वाले कपकेक, वाइन के गिलास और स्वादिष्ट से दिखने वाले खाने की तस्वीरें भी शेयर कीं। उन्होंने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, 'हमारी तरफ से हैप्पी ईस्टर।' तस्वीरों में प्रियंका ने पीले रंग की ड्रेस पहनी है। उनके कूल सनग्लासेस, हूप इयररिंग्स और हील्स प्रियंका के ओवरऑल गॉर्जियस लुक को पूरा कर रहे हैं। हमेशा की तरह पीसी इन तस्वीरों में भी खूबसूरत लग रही हैं।
3 of 4
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस
- फोटो : इंस्टाग्राम
निक जोनस भी प्रिंटेड टी-शर्ट और कैजुअल ब्लैक पैंट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। इन खूबसूरत तस्वीरों को देखने के बाद फैंस भी दोनों को ईस्टर की बधाई दे रहे हैं। फोटोज में बहुत से फैंस प्रियंका से उनकी बेबी के बारे में भी पूछ रहे हैं। निक और प्रियंका ने कुछ और तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में कपल समुद्र के किनारे पर क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : Instagram
निक और प्रियंका साल की शुरुआत में सरोगेसी के जरिए एक बेटी का स्वागत किया है। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर भी खुलासा किया था। हालांकि अभी तक उन्होंने बच्चे का नाम और उसकी तस्वीर नहीं दिखाई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में वह पहली बार कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा उनके पास 'एंडिंग थिंग्स', 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'सिटाडेल' जैसे प्रोजेक्ट्स भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।