{"_id":"5da936b48ebc3e013662c6f3","slug":"priyanka-chopra-celebrate-first-karva-chauth-for-nick-in-us","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा ने जोनस ब्रदर के कॉन्सर्ट में मनाया पहला करवाचौथ, लाल साड़ी और चूड़ा पहन की पूजा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा ने जोनस ब्रदर के कॉन्सर्ट में मनाया पहला करवाचौथ, लाल साड़ी और चूड़ा पहन की पूजा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 18 Oct 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस ने करवाचौथ का त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया। कई हीरोइनों की चांद को देखते तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। इसमें शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, सोनाली बेंद्रे, मीरा राजपूत, नीलम और पदि्मनी कोल्हापुरी शामिल हैं। अब विदेश में बैठीं प्रियंका चोपड़ा की भी करवाचौथ की तस्वीरें सामने आई हैं ।
2 of 5
karva chauth
- फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा अपने पति के साथ न्यूयॉर्क में रहती हैं । वहां उन्होंने कुछ देर पहले ही करवाचौथ मनाया । प्रियंका ने 2 घंटे पहले ही करवाचौथ की तस्वीर शेयर करते हुए सभी सुहागिनों को बधाई दी है । इस तस्वीर में प्रियंका मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं ।
प्रियंका और निक का ये पहला करवाचौथ था । प्रियंका के साथ उनके परिवारवाले भी नजर आ रहे हैं । प्रियंका ने अपने दोस्त और ससुरालवालों के साथ करवाचौथ मनाया। प्रियंका ने अपने हाथों में मेहंदी लगवाई और लाल चूड़ा भी पहना । उन्होंने चूड़े और मेहंदी की फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी में लगाई हैं।
प्रियंका के अलावा बच्चन परिवार की भी करवाचौथ मनाते तस्वीरें सामने आ गई हैं। इस फोटो में ऐश्वर्या के साथ उनकी सास जया बच्चन और ननद श्वेता बच्चन नजर आ रही हैं । साथ में सोनाली बेंद्रे भी हैं । इस दौरान ऐश्वर्या ने पीले रंग का अनारकली सूट पहना । तस्वीर में आराध्या पिंक कलर की ड्रेस पहने दिख रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
shilpa shetty
- फोटो : social media
बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर करवाचौथ की तस्वीरें शेयर की हैं । इसमें शिल्पा पति राज कुंद्रा के पैर छूती नजर आ रही हैं । वहीं एक तस्वीर में वो चांद को देख रही हैं तो दूसरी में वो अपने पति की आरती उतार रही हैं । शिल्पा ने इस दौरान लाल रंग की साड़ी पहनी थी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।