पियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका अपने ससुराल में हैं और वहां परिवार संग जमकर मस्ती कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोफी टर्नर का जन्मदिन मनाया है। गौरतलब है कि सोफी उनके होने वाली जेठानी हैं। इधर सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने जोए जोनस और सोफी की एक सुंदर तस्वीर भी शेयर की है। इस फोटो में जोए, सोफी को किस करते दिख रहे हैं। सेलिब्रेशन के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
VIDEO: प्रियंका चोपड़ा ने मनाया होने वाली जेठानी का जन्मदिन, जमकर की मस्ती
बता दें कि सोफी ने 21 फरवरी को अपना 23वां जन्मदिन मनाया था। इस सेलिब्रेशन में प्रियंका पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं। इस दौरान प्रियंका काफी खुश नजर आईं। इस सेलिब्रेशन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका बहुत खुश नजर आ रही हैं।
A post shared by NP globaldomination (@np_globaldomination) on
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर जोए और सोफी की एक तस्वीर शेयर कर बहुत ही प्यारा मैसेज लिखा- ' जिनको भी मैं जानती हूं उनमें ये दोनों सबसे खूबसूरत और प्यारे हैं, जन्मदिन मुबारक हो सोफी टर्नर, मुझे उस दिन का इंतजार है जब तुम मेरे सामने दुल्हन बनकर आओगी और उस दिन तुम बहुत खूबसूरत लगोगी।' खबर है जोए और सोफी टर्नर की शादी इसी साल होनी है।
A post shared by NP globaldomination (@np_globaldomination) on
बात करें इस सेलिब्रेशन के वायरल हो रहे वीडियो की तो बता दें कि इसमें प्रियंका काले रंग की वन पीस ड्रेस में दिख रही हैं। वहीं, उनके बगल में निक जोनस खड़े हैं। वीडियो में एक लेडी माइक लेकर कुछ बोल रही हैं जिसपर प्रियंका और उनकी जेठानी खूब ठहाके लगाकर हंस रही हैं।
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
प्रियंका और सोफी में एक दोस्त का रिश्ता है और दोनों को कई बार बाहर घूमते और मस्ती करते देखा जाता रहा है। वहीं, निक- प्रियंका की शादी के हर फंक्शन में भी सोफी ने दस्तक दी थी। इस दौरान सोफी ने खुलकर मस्ती भी की थी। प्रियंका चोपड़ा की शादी 1 और 2 दिसंबर 2018 को राजस्थान के जोधपुर में हुई थी।
A post shared by JONAS BROTHERS CL (@jonasbrothers.cl) on
