बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कल यानी 18 जुलाई को अपना 35वां जन्मदिन मनाएंगी। बॉलीवुड से आगे बढ़ते हुए प्रियंका ने अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। अपने करियर के स्वर्णिम काल का आनंद ले रहीं प्रियंका ने कभी ऐसे भी दिन बिताए हैं जिन्हें जान कर आप अवाक रह जाएंगे। एक दौर था जब प्रियंका ने जीवन की परेशानियों से तंग आकर आत्महत्या का फैसला ले लिया था। उन्होंने एक नहीं, बल्कि तीन-तीन बार सुसाइड करने की कोशिश की, मगर नियति को कुछ और ही मंजूर था।
स्ट्रगल के दिनों में प्रियंका चोपड़ा ने की थी सुसाइड की कोशिश, कारण हैरान करने वाला
बात तब की है जब प्रियंका अपने करियर में संघर्ष के दौर से गुजर रहीं थीं। उस वक्त प्रियंका फिल्मों में नहीं आईं थीं, लेकिन अपनी पहचान बनाने के लिए जद्दोजहद कर रहीं थीं। उन दिनों वो असीम मर्चेंट के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों की लाइफ में सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन 2002 में ऐसा हादसा हुआ जिससे प्रियंका चोपड़ा बुरी तरह सदमे में आ गईं और सुसाइड की कोशिश की।
इसका खुलासा प्रियंका के मैनेजर रहे प्रकाश जाजू ने 2016 में सोशल मीडिया पर किया था और इसका जिक्र एक न्यूज वेबसाइट ने भी किया था। दरअसल 2002 में असीम मर्चेंट की मां का निधन हो गया। प्रियंका उनके काफी करीब थीं और वो ये दुख बर्दाश्त नहीं कर पाईं। बकौल प्रकाश जाजू, प्रिंयका ने एक अपार्टमेंट की छत से कूदकर जान देने की कोशिश की थी।
तब उन्होंने ट्टीट किया था, 'आज प्रियंका चोपड़ा भले ही काफी मजबूत हों, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने 2-3 बार सुसाइड करने की कोशिश की थी और मैंने उन्हें बचाया था। प्रियंका असीम मर्चेंट की मां के इतनी करीब थीं कि जब 2002 में उनकी मौत हुई तो प्रियंका ने करण अपार्टमेंट की छत से कूदकर जान देने की कोशिश की। वो तो मैं एन मौके पर वहां पहुंच गया और उन्हें बचा लिया।'
वैसे प्रियंका चोपड़ा और प्रकाश जाजू के रिश्ते कुछ ठीक नहीं रहे हैं। दोनों के प्रोफेशनल रिश्ते तब खराब हुए जब प्रियंका ने 2004 में प्रकाश जाजू का कॉन्ट्रेक्ट रद्द कर दिया। इसके बाद प्रकाश जाजू ने प्रियंका के खिलाफ मुंबई की कोर्ट में केस फाइल किया था। खैर, जो भी हो, लेकिन प्रियंका के सुसाइड वाली बात काफी चौंकाने वाली है और वो भी ब्वॉयफ्रेंड की मां के लिए, लेकिन आज प्रियंका सभी के लिए आदर्श हैं। जिस मेहनत, लगन और मजबूती के साथ वो आगे बढ़ रही हैं, तरक्की कर रही हैं, वो सभी के लिए एक मिसाल है।
