फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: 'उसे मेरा अंडरगार्मेंट देखना था', प्रियंका ने निर्देशक को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 24 May 2023 10:03 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 24 May 2023 10:03 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Citadel Actress makes shocking claim against Director said he wanted to see underwear reports
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

बॉलीवुड से निलकर हॉलीवुड में अपने पैर पसार चुकीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री जहां पिछले काफी दिनों से अपने प्रोफेशनल फ्रंट के चलते चर्चा में बनी हुई थीं, वहीं इसके साथ ही वह लगातार अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खुलासे कर रही हैं। बॉलीवुड में गैंग कलचर को लेकर बड़े बयान देने के बाद अब एक बार फिर 'देसी गर्ल' ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सबका दिमाग खराब कर दिया है। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि एक निर्देशक की हरकत से उन्हें इतना अपमानित महसूस हुआ था कि उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी।

Priyanka Chopra Citadel Actress makes shocking claim against Director said he wanted to see underwear reports
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने एक बार अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया है। पुराने दौर को याद करते हुए अभिनेत्री ने दावा किया है कि जब वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू कर रही थीं, तो एक बार एक निर्देशक ने उन्हें फिल्म के सेट पर असहज महसूस कराया था। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि निर्देशक की हरकत से उन्हें इतना अपमानित महसूस हुआ कि उन्होंने फिल्म से ही किनारा कर लिया था।

Priyanka Chopra Citadel Actress makes shocking claim against Director said he wanted to see underwear reports
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा के अनुसार, एक स्ट्राइपिंग सीन की शूटिंग के दौरान निर्देशक उनका 'अंडरवियर' देखना चाहता था। अभिनेत्री ने एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा किया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभानी थी जो अंडरकवर हो जाता है। वह बोलीं, 'यह 2002 या 2003 की बात हो सकती है ... मैं अंडरकवर हूं, मैं लड़के को बहका रही थी - जाहिर है कि जब वे अंडरकवर होते हैं तो लड़कियां यही करती हैं। लेकिन मैं उस लड़के को बहला-फुसला रही हूं और आपको कपड़ा उतारना होगा। मैं चादर से ढकना चाहती थीं, लेकिन फिल्म निर्माता ने कहा, नहीं, मुझे अंडरवियर देखना है। वरना कोई इस फिल्म को देखने क्यों आएगा?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Citadel Actress makes shocking claim against Director said he wanted to see underwear reports
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका ने आगे कहा, 'उसने मुझसे यह नहीं कहा। उसने इसे मेरे सामने स्टाइलिस्ट से कहा। यह इतना अपमानजनक क्षण था। मैं यह सोच रही थी कि मुझे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके बाहर मैं और कुछ नहीं हूं, मेरा टैलेंट महत्वपूर्ण नहीं है, मैं जो योगदान देती हूं वह महत्वपूर्ण नहीं है। दो दिन बाद, मैंने फिल्म छोड़ दी। मैं उस निर्देशक को हर दिन नहीं देख सकती थी।'
Ram Charan: राम चरण के लिए खास है जापान, देश से जुड़े हैं 'आरआरआर स्टार' की पत्नी उपासना की प्रेग्नेंसी के तार

विज्ञापन
Priyanka Chopra Citadel Actress makes shocking claim against Director said he wanted to see underwear reports
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि इंडस्ट्री में लोगों ने उन्हें एक कोने में धकेल दिया था, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया। प्रियंका ने यह भी खुलासा किया था कि वह वहां की राजनीति से थक गई थीं। अभिनेत्री बोलीं, 'मैंने ऐसा कभी नहीं कहा है इसलिए मैं यह कहने जा रही हूं क्योंकि आप मुझे सुरक्षित महसूस कराएंगे। मुझे बॉलीवुड में एक कोने में धकेला जा रहा था। लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे। मैं खेल, खेलने में अच्छी नहीं हूं इसलिए मैं राजनीति से थक गई थीं और मैंने कहा कि मुझे एक ब्रेक की जरूरत है।'
Harman Baweja: 15 साल बाद प्रियंका संग रिश्ते की खबरों पर हरमन ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे उड़ती हैं अफवाहें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed