फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajesh Roshan: राजेश रोशन ने असली किन्नरों के साथ रिकॉर्ड किया था यह गाना, अमिताभ बच्चन को बनाया सिंगर

Wed, 24 May 2023 09:51 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 24 May 2023 09:51 AM IST
विज्ञापन
rajesh roshan birthday know unknown facts about Indian music director song who made amitabh bachchan singer
राजेश रोशन - फोटो : अमर उजाला

राजेश रोशन हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार हैं। वह बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन के भाई और ऋतिक रोशन के चाचा हैं। राजेश ने अपने करियर में बॉलीवुड की कई फिल्मों में शानदार संगीत दिया है। यहां तक कि हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन को भी एक गायक बनाने के पीछे राजेश का ही हाथ है। आज राजेश रोशन अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें...

rajesh roshan birthday know unknown facts about Indian music director song who made amitabh bachchan singer
राजेश रोशन - फोटो : Social media

राजेश रोशन का जन्म 24 मई 1955 में मशहूर संगीतकार रोशन के घर में हुआ था। उनके पिता रोशन ने कई फिल्मों में शानदार संगीत दिया। महज 12 साल की उम्र में राजेश के सिर से पिता रोशन का साया उठ गया। पिता की मृत्यु के बाद राजेश की मां ने संगीतकार फैयाज अहमद खान से संगीत की शिक्षा ली। मां के साथ राजेश भी वहां जाते थे और यहीं से उनकी जिंदगी में संगीत का प्रवेश हुआ। उन्होंने भी फैयाज साहब से विधिवत संगीत की शिक्षा ली। राजेश रोशन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत मशहूर संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के सहायक के तौर की थी।

Anupam Kher: अनुपम खेर ने सुनाए डेविड धवन और अपनी यारी के किस्से, बोले- 40 साल नई है हमारी दोस्ती

rajesh roshan birthday know unknown facts about Indian music director song who made amitabh bachchan singer
राजेश रोशन - फोटो : Social media

संगीत की शिक्षा लेने के बाद जब उन्होंने संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के साथ काम किया, तब उन्हें पहला मौका फिल्म ‘कुंवारा बाप’ में मिला था। उन्होंने इस फिल्म के गाने ‘सज रही गली’ को अपना संगीत दिया। उन्होंने यह गाना 15 असली किन्नरों के साथ रिकॉर्ड किया था। यह गाना खूब लोकप्रिय हुआ था।

Anupam Kher: अनुपम खेर ने सुनाए डेविड धवन और अपनी यारी के किस्से, बोले- 40 साल नई है हमारी दोस्ती


 
विज्ञापन
विज्ञापन
rajesh roshan birthday know unknown facts about Indian music director song who made amitabh bachchan singer
राजेश रोशन, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

राजेश रोशन ही वह हस्ती हैं, जिनकी बदौलत हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन गायक बने। दरअसल, पहली बार राजेश ने ही अमिताभ को फिल्म में गाना गाने का मौका दिया था। बिग बी की साल 1979 में फिल्म आई थी 'मिस्टर नटवरलाल', जिसमें उन्होंने  'मेरे पास आओ मेरे दोस्तों' गाना गाया था। यह गाना बिग बी से राजेश रोशन ने ही गाने के लिए कहा था। फिर क्या था, इसके बाद अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में गाने गाए।

Money Laundering Case: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन, फिर मांगी विदेश यात्रा की अनुमति


 
विज्ञापन
rajesh roshan birthday know unknown facts about Indian music director song who made amitabh bachchan singer
राजेश रोशन - फोटो : Social media

राजेश रोशन पिछले पांच दशकों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। इस बीच राजेश रोशन ने ‘कर्ज’, ‘कोयला’, ‘जूली’, ‘करन-अर्जुन’, ‘पापा कहते हैं’, ‘कहो ना प्यार है’, ‘कृष’, ‘काब़िल’ जैसी सैकड़ों फिल्मों में बतौर म्यूजिक डायरेक्टर काम किया। फिल्मों में बेहतरीन संगीत देने के लिए उन्हें दो बार फिल्म फेयर के बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के अवॉर्ड से भी सम्मानित जा चुका है।

Sonam Bajwa: समाज में पसरे लैंगिक भेदभाव पर फूटा सोनम बाजवा का गुस्सा, बोलीं- इससे मैं भी गुजरी हूं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed