'लव स्टोरी 2050', 'ढिश्कियाऊं', 'विक्ट्री' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हरमन बावेजा काफी समय से फिल्मों से दूर चल रहे हैं। लेकिन वह जल्द ही ओटीटी वेब सीरीज से अभिनय की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। हरमन बावेजा अपने कमबैक के कारण इन दिनों लाइमलाइट में बने हुए हैं। लेकिन उनके चर्चा में आने की वजह सिर्फ और सिर्फ अभिनेता की वापसी नहीं है, बल्कि उनके द्वारा किए गए खुलासे भी हैं। जहां बीते दिनों एक इंटरव्यू में हरमन ने इतने वर्षों तक इंडस्ट्री से दूरी बनाने के कारण का खुलासा किया था, वहीं अब हाल ही में अभिनेता ने अपने और प्रियंका के कथित रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है।
Harman Baweja: 15 साल बाद प्रियंका संग रिश्ते की खबरों पर हरमन ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे उड़ती हैं अफवाहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरमन बावेजा की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत कुछ खास नहीं थी। अभिनेता की पहली फिल्म, 'लव स्टोरी 2050', में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ अभिनय किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी। जहां एक तरफ फिल्म फ्लॉप होने की चर्चा थी, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड में गॉसिप थी कि प्रियंका और हरमन के बीच कुछ तो चल रहा था। दोनों ही कलाकारों ने उस समय इन अफवाहों को लेकर चुप्पी साधी हुई थी। लेकिन अब 15 साल बाद, हरमन बावेजा हंसल मेहता की वेब सीरीज के साथ वापसी कर रहे हैं और हाल ही में एक बातचीत में, अभिनेता ने इस रिश्ते पर बयान दिया है। हरमन बावेजा ने कहा कि टैब्लॉयड मीडिया से निपटना मनोरंजन इंडस्ट्री में होने का हिस्सा है।
अभिनेता ने एक मीडिया संस्थान को बताया, 'मीडिया को इन खबरों में सच में कोई दिलचस्पी नहीं होती है कि अगर आपने एक फिल्म की है या दूसरी फिल्म साइन की है या फिर आप किसी फिल्म के सेट पर कड़ी मेहनत की है और घायल हो गए हैं। लेकिन अगर वे आपको एक रेस्तरां के बाहर देखते हैं और तीन मिनट बाद एक और लड़की उसी रेस्तरां से बाहर निकलती है और जाहिरा तौर पर अखबारों को लगता है कि आप उस लड़की के साथ लंच कर रहे हैं, जबकि वास्तव में यह सच नहीं होता है।'
Unni Mukundan: यौन उत्पीड़न मामले में उन्नी मुकुंदन को नहीं मिली राहत, केरल HC ने मुकदमा चलाने का दिया आदेश
'लव स्टोरी 2050' में आने के बाद जहां उनके लुक्स और डांस मूव्स की लगातार ऋतिक रोशन से तुलना की जाती थी, वहीं उनके रिलेशनशिप की खबरें भी आम हो गई थीं। अभिनेता ने आगे कहा, 'ये सब तब मजेदार थे, जब वे मीठे थे लेकिन जब वे नहीं थे तो वे कड़वे लगते थे। लेकिन यह उस लाइन का एक पार्ट और पार्सल है जिसके लिए आप वास्तव में शिकायत नहीं कर सकते।' इसका मतलब साफ है हरमन बावेजा ने प्रियंका चोपड़ा संग अपने रिलेशन की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें महज अफवाह बताया है।
हरमन बावेजा लोकप्रिय फिल्म निर्माता हैरी बावेजा के बेटे हैं। अभिनेता को आखिरी बार अनीस बज्मी की 'इट्स माई लाइफ' में काम करते हुए देखा गया थी। यह फिल्म रिलीज के वर्षों बाद जी सिनेमा पर प्रसारित हुई थी। हरमन बावेजा जल्द ही वेब सीरीज 'स्कूप' में नजर आएंगे। इसमें उनके अलावा करिश्मा तन्ना, प्रोसेनजीत चटर्जी, मोहम्मद जीशान अय्यूब, देवेन भोजानी और तनिष्ठा चटर्जी अहम भूमिकाओं में हैं। 'स्कूप' का प्रीमियर 2 जून को नेटफ्लिक्स पर होगा।
Ram Charan: राम चरण के लिए खास है जापान, देश से जुड़े हैं 'आरआरआर स्टार' की पत्नी उपासना की प्रेग्नेंसी के तार