फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kerala Story: द केरल स्टोरी पर बैन को कंगना ने बताया असंवैधानिक, बोलीं- प्रतिबंध लगाना सही नहीं

Tue, 23 May 2023 09:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 23 May 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Kangana Ranaut Said ban on The kerala Story not Correct
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बेबाक बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने द केरल स्टोरी पर चल रहे विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने ने मंगलवार को कहा कि सीबीएफसी की ओर से मंजूरी दिए जाने के बाद कुछ राज्यों द्वारा फिल्म पर लगाया गया प्रतिबंध 'असंवैधानिक' था। 


Gautam Vij: आदित्य सिंह राजपूत की मौत पर बोले गौतम विज, वह ड्रग्स नहीं लेता था, तीन दिन पहले ही हुई थी बात

Bollywood Actress Kangana Ranaut Said ban on The kerala Story not Correct
कंगना रणौत - फोटो : Social media

रणौत ने कहा, "केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की तरफ से पास की गई फिल्म पर प्रतिबंध लगाना संविधान का अपमान है। कुछ राज्यों द्वारा 'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध सही नहीं है।" सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म पर बीते कई दिनों से जमकर राजनीति हो रही है। फिल्म की कहानी केरल की महिलाओं को आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा धर्मांतरण और भर्ती के लिए मजबूर करने की घटनाओं पर आधारित है। 
Rahul Vaidya: राहुल वैद्य ने लोकल ट्रेन के सफर का उठाया लुत्फ, तस्वीरें शेयर कही यह बड़ी बात

Bollywood Actress Kangana Ranaut Said ban on The kerala Story not Correct
कंगना रणौत - फोटो : social media

बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने का हवाला देते हुए आठ मई को फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके अलावा तमिलनाडु के सिनेमाघरों ने कानून-व्यवस्था की स्थिति और कम दर्शकों की संख्या की बात कहते हुए इसकी स्क्रीनिंग बंद करने का फैसला किया था। 
Filmy Wrap: विदेश जा सकेंगी जैकलीन और SRK ने कैंसर पीड़िता की अंतिम इच्छा की पूरी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Kangana Ranaut Said ban on The kerala Story not Correct
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के पश्चिम बंगाल सरकार के आदेश पर रोक लगा दी थी। साथ ही, तमिलनाडु सरकार से फिल्म देखने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा था। कंगना के मुताबिक, लोग अक्सर शिकायत करते हैं कि बॉलीवुड उस तरह की फिल्में नहीं बनाता, जैसी वे देखना चाहते हैं।
Jacqueline Fernandez: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की कोर्ट से जैकलीन को राहत, विदेश जाने की मिली अनुमति

विज्ञापन
Bollywood Actress Kangana Ranaut Said ban on The kerala Story not Correct
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, "जब 'द केरल स्टोरी' जैसी फिल्म बनती है तो लोगों की शिकायत दूर होती है। ऐसी फिल्में फिल्म इंडस्ट्री की मदद करती हैं।" 'द केरल स्टोरी' में अदा शर्मा, अभिनेत्री योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
Manoj Bajpayee Interview: प्रयोग वही कर सकता है जिसको कल की चिंता नहीं, मैं जो भी हूं बैरी जॉन की वजह से हूं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed