अपनी नई फिल्म 'चिड़ियाखाना' के प्रचार के सिलसिले में मंगलवार को मुंबई की मीडिया से रूबरू हुए सांसद और अभिनेता रवि किशन ने देश में स्थानीय खेलों के प्रोत्साहन पर खासा जोर दिया। उन्होंने कहा, 'क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल माना जाता है, लेकिन और भी जो खेल हैं उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता हूं। मैं चाहता हूं कि देश में सभी खेलों पर ध्यान दिया जाए और लोगों को प्रोत्साहित किया जाए।’ रवि किशन ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर बन रहे स्टेडियमों की भी इस मौके पर जानकारी दी और कहा कि जितने ज्यादा देश में स्टेडियम बनेंगे, उतनी ही खेल प्रतिभाएं निखरेंगी।
Chidiakhana: रवि किशन बोले, क्रिकेट के साथ अन्य खेलों पर भी ध्यान देना जरूरी, जगह जगह हो स्टेडियम का निर्माण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के निर्देशक मनीष तिवारी ने इस मौके पर बताया, ‘फिल्म 'चिड़ियाखाना' एक ऐसे लड़के की कहानी है जो अपने जुनून, फुटबॉल के लिए एक गहरी छाप छोड़ता है, और इस पूरr प्रक्रिया में न केवल खुद को बल्कि अपने दोस्तों और अपने शैक्षिक संस्थान को भी सशक्त बनाता है। फिल्म का नायक सूरज बिहार से मुंबई अपनी मां के साथ आता है और इस शहर की भूल भुलैया में अपने पैर जमाता है।’ इस फिल्म का निर्माण राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) द्वारा किया गया है।
फिल्म 'चिड़ियाखाना' में अभिनेता अंजन श्रीवास्तव स्कूल के प्रिंसिपल की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'सिनेमा सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि ऐसा होना चाहिए जिसके जरिए एक सार्थक संदेश दिया जा सके। ओटीटी प्लेटफार्म के आने से हमारी फिल्में और वेब सीरीज अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखी जा रही है। उस स्तर के कंटेंट और गुणवत्ता का ध्यान देना बहुत जरूरी है।'
वहीं, फिल्म में फुटबॉल कोच की भूमिका निभा रहे प्रशांत नारायण ने कहा, 'यह फिल्म सिर्फ फुटबॉल के बारे में नहीं बल्कि खेल भावना और एकजुटता की कहानी है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे छोटी-छोटी बूंदों के मिलने से सागर बन जाता है।'
यह भी पढ़ें: सनी के लिए आसान नहीं था एडल्ट इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर, जान से मारने की मिली थी धमकी
फिल्म 'दिल दोस्ती एक्स्ट्रा' और 'इस्सक' जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके मनीष तिवारी की नई फिल्म 'चिड़ियाखाना' 2 जून को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म फुटबॉल पर आधारित है। मुंबई में आयोजित इस फिल्म के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ऋत्विक साहोरे, अवनीत कौर और राजेश्वरी सचदेव भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: आदित्य सिंह राजपूत की मौत पर बोले गौतम विज, वह ड्रग्स नहीं लेता था, तीन दिन पहले ही हुई थी बात